पंजाब में क्रिकेट खिलाड़ी की मैदान पर मौत ,छक्का मारते ही ली अंतिम सांस

पंजाब में क्रिकेट खिलाड़ी की मैदान पर मौत ,छक्का मारते ही ली अंतिम सांस

फिरोजपुर स्थित गुरु सहाय में क्रिकेट खेलते समय एक युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब वह बैटिंग कर रहा था। खेल के दौरान ही अचानक वह गिर पड़ा।

ग्राउंड पर मौजूद खिलाड़ियों ने तुरंत उसकी मदद की और उसे सीपीआर देने की कोशिश की, लेकिन वह होश में नहीं आया। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान हरजीत सिंह के रूप में हुई है। सिक्सर मारने के बाद अचानक गिर पड़ा युवक

जानकारी के मुताबिक यह घटना फिरोजपुर के गुरु सहाय में डीएवी स्कूल के ग्राउंड की है। हरजीत सिंह वहां क्रिकेट खेलने गया था। खेलते समय उसने एक शानदार सिक्स मारा। फिर वह क्रीज पर दूसरे खिलाड़ी से बात करने आगे बढ़ा।

बात करते-करते वह घुटनों के बल बैठने लगा और फिर अचानक मुंह के बल जमीन पर गिर गया। साथी खिलाड़ी तुरंत उसे उठाने दौड़े। सबने मिलकर पहले उसके जूते उतारे और फिर CPR देने की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

इसके बाद उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

WhatsApp Image 2025-06-29 at 12.32.57 PM

पता चला कि यह मृतक कारपेंटर का काम करता था। वह काफी क्रिकेट खेलता था। आज उसका मैच चल रहा था। इस दौरान उसके साथी उसका वीडियो बना रहे थे। लेकिन किसी ने सोचा नहीं था कि इस तरह अचानक हार्ट अटैक से उसकी मौत हो जाएगी।

Read Also ; ईरानी विदेश मंत्री की ट्रम्प को चेतावनी:कहा- खामेनेई के खिलाफ गलत भाषा का इस्तेमाल बंद करें,

यह पहला मौका नहीं है, इस तरह चंडीगढ़ में कुछ माह पहले हुआ था, जब एक व्यक्ति की क्रिकेट खेलते मौत हो गई थी।

Related Posts

Advertisement

Latest

अरविंद केजरीवाल की उद्योग को गारंटी, चीन से मुकाबला करने के लिए पंजाब में सभी सुविधाएं देगी ‘आप’ सरकार
उद्योग के वैश्विक दिग्गजों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब को निवेश केंद्र के रूप में उभारा जाने की सराहना की
प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टरज समिट: यूके की फर्म “3 एसोसिएट्स” की ओर से पंजाब में ₹1,407 करोड़ का निवेश
ग्लोबल नेटवर्क जापान कंपनी लिमिटेड ने ग्रीन एनर्जी को उत्साहित करने के लिए पंजाब सरकार के साथ सहयोग करने में रुचि दिखाई
गैंगस्टरों ते वार का 52वां दिन: पंजाब पुलिस ने 587 स्थानों पर की छापेमारी; 241 गिरफ्तार