अमृतसर में सीमा पार से चल रहे अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति काबू ; 10 आधुनिक पिस्तौल बरामद

अमृतसर में सीमा पार से चल रहे अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति काबू ; 10 आधुनिक पिस्तौल बरामद

चंडीगढ़/अमृतसर, 27 मार्च:

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर ने सीमा पार से संचालित अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो आरोपियों को 10 विदेशी आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार कर इस मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान रेशम सिंह निवासी खुशूपुरा, अमृतसर और मनप्रीत सिंह निवासी खवासपुर, तरनतारन के रूप में हुई है। बरामद किए गए पिस्तौलों में एक तुर्की निर्मित जिगाना पिस्तौल, एक ऑस्ट्रिया निर्मित ग्लॉक पिस्तौल, दो अमेरिका निर्मित बेरेटा पिस्तौल, पांच पीएक्स-5 पिस्तौल और एक चीन निर्मित नोरिन्को पिस्तौल सहित मैगजीन शामिल हैं। पुलिस टीमों ने उनका काले रंग का प्लेटिना मोटरसाइकिल (पीबी 63 डी 3668), जिसका उपयोग खेप की डिलीवरी के लिए किया जाता था, को भी जब्त कर लिया है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से यह सामने आया है कि आरोपी पाकिस्तान स्थित तस्करों के साथ तालमेल में विदेशी गैंगस्टर के निर्देशों पर काम कर रहे थे और भारत में अवैध हथियारों की तस्करी में संलिप्त थे। उन्होंने कहा कि यह खेप राज्य भर में आपराधिक तत्वों को पहुंचाई जानी थी।

इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि सीआई अमृतसर को एक विश्वसनीय सूचना मिली थी कि एक विदेशी गैंगस्टर अपने पंजाब स्थित सहयोगियों की मदद से पाकिस्तान से भारत में ड्रोन के माध्यम से अवैध हथियार और गोला-बारूद की तस्करी कर रहा है।

डीजीपी ने आगे बताया कि प्राप्त सूचना के अनुसार उनके पंजाब स्थित सहयोगी रेशम सिंह ने हथियारों की खेप प्राप्त की थी और पाकिस्तानी तस्करों के निर्देशों का पालन करते हुए वह संभवतः इस खेप को अमृतसर से चोगावां रोड पर नहर पुल के पास गांव कोहाली के निकट संदिग्ध मनप्रीत सिंह को सौंपने वाला था। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने नाका लगाकर दोनों आरोपियों को हथियारों की खेप सहित गिरफ्तार कर लिया।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि इस मामले के आगे-पीछे के संबंध स्थापित करने के लिए आगे की जांच जारी है, ताकि पूरे तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

इस संबंध में एफआईआर नंबर 20 दिनांक 27-03-2026 को थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, अमृतसर में शस्त्र अधिनियम की धारा 25, 25(1) ए और 25(1) बी तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) अधिनियम की धारा 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

Advertisement

Latest

एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 बड़ी सफलता के रूप में उभरकर सामने आई
पंजाब सरकार द्वारा बड़े स्तर पर जनस्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने संबंधी मानक स्थापित; मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 3 महीनों से कम समय में 30.51 लाख से अधिक परिवारों का पंजीकरण: डॉ. बलबीर सिंह
गैंगस्टरों ते वार का 66वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 531 स्थानों पर छापेमारी; 167 गिरफ्तार
आप के चार साल, भगवंत मान दे नाल' अभियान: मंत्रियों और विधायकों ने पंजाब के घर-घर तक पहुंचाया भगवंत मान सरकार का काम
अमृतसर में सीमा पार से चल रहे अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति काबू ; 10 आधुनिक पिस्तौल बरामद