2 लाख 25 हजार बेसहारा बच्चों को राज्य सरकार द्वारा 367.59 करोड़ की वित्तीय सहायता प्रदान की गई: डॉ. बलजीत कौर

2 लाख 25 हजार बेसहारा बच्चों को राज्य सरकार द्वारा 367.59 करोड़ की वित्तीय सहायता प्रदान की गई: डॉ. बलजीत कौर


चंडीगढ़, 10 मार्च:


सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि राज्य के लगभग 2 लाख 25 हजार बच्चों को वित्तीय सहायता प्रदान की जा चुकी है।

इस संबंध में और जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि राज्य के 2 लाख 25 हजार बेसहारा बच्चों को 367.59 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा बेसहारा बच्चों के कल्याण के लिए चालू वित्तीय वर्ष के दौरान 377.00 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया था। इस राशि में से 367.59 करोड़ रुपये बेसहारा बच्चों पर खर्च किए जा चुके हैं।

सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार राज्य को ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस सपने को साकार करने के लिए राज्य के बेसहारा बच्चों के कल्याण और उनके समग्र विकास हेतु निरंतर वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है, जो इस दिशा में एक बड़ा कदम है।

डॉ. बलजीत कौर ने विभाग के अधिकारियों से अपील की कि इन योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया जाए ताकि अधिक से अधिक बच्चों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके।

Tags:

Advertisement

Latest

हम सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए विदेश भेज रहे हैं ताकि हमारे बच्चों को पढ़ाई के लिए विदेश न जाना पड़े: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
महिलाओं के लिए 1,000 रुपये की घोषणा पर विपक्ष की निराशा बताती है कि 2027 में 'आप' की सरकार फिर सरकार बनेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
आज़ादी सेनानियों और शहीद सैनिकों की स्मृति में फरीदकोट में जल्द बनेगा वार मेमोरियल: मोहिंदर भगत
पंजाब औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति 2026 के सकारात्मक परिणाम आने शुरू; जेएल ओसवाल समूह ने पंजाब में ₹1,550 करोड़ निवेश का किया ऐलान: संजीव अरोड़ा
अमृतसर में 9 किलो हेरोइन सहित एक नशा तस्कर काबू