पंजाब बजट 2026-27ः ग्रामीण विकास और पर्यटन को बड़ा बढ़ावा

पंजाब बजट 2026-27ः ग्रामीण विकास और पर्यटन को बड़ा बढ़ावा

चंडीगढ़, 8 मार्चः

पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत तथा पर्यटन मंत्री श्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने आज मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा का मन से धन्यवाद किया कि उन्होंने राज्य के बजट में ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में और तेजी लाने के लिए महत्वपूर्ण ग्रामीण कल्याण योजनाओं के लिए उचित बजट प्रावधान किए हैं। मंत्री ने पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग के लिए बजट में वृद्धि करने के लिए भी उनका धन्यवाद किया क्योंकि पंजाब सरकार धार्मिक समागमों को गहरी श्रद्धा के साथ मनाने के साथ-साथ पंजाबियों की धार्मिक भावनाओं के प्रति भी पूरी तरह संवेदनशील है।

ग्रामीण विकास को प्राथमिकता देने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए सौंद ने कहा कि भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ग्रामीण जन-जीवन को मजबूत करने, गांवों में स्थायी पूंजियां (असेट्स) बनाने और राज्य में सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है।

मंत्री ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम को लागू करने के लिए प्रस्तावित 1500 करोड़ रुपये के बजट का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण परिवारों को मजदूरी सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ रोजगार सृजन और गांवों में टिकाऊ असेट्स के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

सौंद ने कहा कि वर्तमान वर्ष के दौरान इस योजना के तहत लगभग 1100 करोड़ रुपये पहले ही खर्च किए जा चुके हैं, जिससे ग्रामीण मजदूरों के लिए लगभग 223 लाख दिहाड़ियों का रोजगार दिया गया। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार द्वारा किए गए उचित बजट प्रबंधनों से कार्यों की निरंतरता, मजदूरी का समय पर भुगतान और ग्रामीण आबादी को निरंतर मजदूरी सहायता सुनिश्चित की जाएगी।

मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत ग्रामीण आवास के लिए आवंटन का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने इस योजना को लागू करने में काफी तेजी लाई है और वर्तमान वर्ष के दौरान लगभग 76000 परिवारों को आवास सहायता दी गई है, जिसमें लगभग 30000 बाढ़ प्रभावित परिवार भी शामिल हैं।

सौंद ने आगे कहा कि सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत एक लाख और घरों का प्रस्ताव है, जिसके लिए 800 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। इस प्रयास के तहत पंजाब के हजारों ग्रामीण परिवारों को मकान उपलब्ध करवाए जाएंगे।

पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के क्षेत्र में किए गए घोषणाओं का स्वागत करते हुए सौंद ने कहा कि पंजाब सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान गुरु रविदास जी के 650वें जन्म दिवस को राज्य स्तरीय समारोह के रूप में मनाने का फैसला किया है। शुरुआती उत्सव श्री गुरु रविदास जी यादगारी कॉम्प्लेक्स में होंगे, जो गुरु रविदास जी के तप स्थान के रूप में जाना जाता है, और इसके अलावा समानता, सद्भावना, श्रद्धा पर आधारित उनकी शिक्षाओं के सम्मान में पूरे साल राज्य भर में विभिन्न कार्यक्रम करवाए जाएंगे। इन यादगारी समागमों के लिए 100 करोड़ रुपये अलग रखे गए हैं।

मंत्री ने पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के प्रयास की भी प्रशंसा की जिसका उद्देश्य पंजाब के लोगों, खासकर बुजुर्गों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की धार्मिक भावनाओं को पूरा करना है। इस योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब और श्री आनंदपुर साहिब समेत प्रमुख धार्मिक स्थानों के लिए मुफ्त और पूर्ण सहायता प्राप्त तीर्थ यात्राएं आयोजित की जा रही हैं। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लगभग 7.15 लाख नागरिकों के लिए तीर्थ यात्राओं की सुविधा हेतु 312 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का पुनः धन्यवाद करते हुए ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री ने कहा कि ये बजट प्रावधान स्पष्ट रूप से पंजाब सरकार की सर्वांगीण विकास, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता की गवाही भरते हैं और साथ ही पंजाब की आध्यात्मिक एवं शानदार सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देते हैं। 

Advertisement

Latest

मज़दूर हमारे विकास की नींव, अमन अरोड़ा ने मई-दिवस पर मेहनतकशों की मेहनत को किया सलाम
विभिन्न राज्यों में ईडी और सीबीआई के छापों के जरिए डराकर चुनी हुई सरकारों को कमजोर कर रही है भाजपा: हरपाल सिंह चीमा
डायलिसिस के 1 लाख सत्र पूरे, ₹16.5 करोड़ का ख़र्च कवर: भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ किडनी मरीज़ों के लिए बनी जीवनरेखा
चुनाव के बाद मोदी सरकार द्वारा गैस सिलेंडर की कीमतों में 994 रुपये की बढ़ोतरी मज़दूरों पर सीधा हमला है, भाजपा ने चुनाव खत्म होने तक अपने इरादे छिपाए रखे: हरपाल सिंह चीमा
कांग्रेस ने अपनी घटिया मानसिकता का किया प्रदर्शन, भाजपा और अकाली दल का असली चेहरा बेनकाब: हरपाल सिंह चीमा