अनुसूचित जाति आयोग ने तीन मामलों में सुओ-मोटो नोटिस जारी

अनुसूचित जाति आयोग ने तीन मामलों में सुओ-मोटो नोटिस जारी

चंडीगढ़, 23 जुलाई:

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने तीन अलग-अलग मामलों में सुओ-मोटो नोटिस जारी किए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए आयोग के चेयरमैन स.जसवीर सिंह गढ़ी ने बताया कि आयोग ने समाचार पत्रों के माध्यम से संज्ञान में आए तीन अलग-अलग मामलों में सुओ मोटो नोटिस जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि पहला नोटिस एसएसपी बरनाला को जारी किया गया है। उनसे सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज संबंधी रिपोर्ट तलब की गई है।

स.गढ़ी ने बताया कि इसी प्रकार दूसरे मामले में जालंधर जिले के एसएसपी से हलका फिल्लौर निवासी अनुसूचित जाति की लड़की अनु के हत्या मामले में कार्रवाई न होने संबंधी रिपोर्ट तलब की गई है। इसके अलावा शहीद भगत सिंह नगर के डिप्टी कमिश्नर से गांव सहूंगड़ा के श्मशानघाट संबंधी एक मामले में रिपोर्ट तलब की गई है।

उन्होंने बताया कि इन तीनों मामलों में 28 जुलाई को रिपोर्ट तलब की गई है। 

Advertisement

Latest

जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा गांव संधू कलां और भगतपुरा में 82 करोड़ रुपये की लागत वाली नहरी परियोजनाओं का उद्घाटन
सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार
मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी- स्वास्थ्य मंत्री
पंजाब यूनिवर्सिटी ने राज्य सूचना आयुक्त पंजाब का किया सम्मान
मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए; जरूरतमंदों के कल्याण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: डॉ. बलजीत कौर