मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

चंडीगढ़, 23 जुलाई:

पंजाब के बागवानी मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने लुधियाना में निर्माणाधीन बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने तथा इस परियोजना को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार बागवानी को प्रोत्साहित करने, फसली विविधीकरण को बढ़ावा देने तथा किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए आधुनिक बुनियादी ढांचे का विकास तथा उच्च स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि लुधियाना में स्थापित किया जा रहा बागवानी विकास केंद्र किसानों को उच्च गुणवत्ता वाली पौध सामग्री, आधुनिक बागवानी तकनीकों, प्रशिक्षण तथा तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि यह केंद्र राज्य में बागवानी क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेगा।

श्री भगत ने अधिकारियों को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों की गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

Advertisement

Latest

जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा गांव संधू कलां और भगतपुरा में 82 करोड़ रुपये की लागत वाली नहरी परियोजनाओं का उद्घाटन
सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार
मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी- स्वास्थ्य मंत्री
पंजाब यूनिवर्सिटी ने राज्य सूचना आयुक्त पंजाब का किया सम्मान
मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए; जरूरतमंदों के कल्याण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: डॉ. बलजीत कौर