एस.सी. आयोग द्वारा राजा वड़िंग के बयान का लिया सू मोटो नोटिस

एस.सी. आयोग द्वारा राजा वड़िंग के बयान का लिया सू मोटो नोटिस

चंडीगढ़, 26 मई:

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने कांग्रेस पार्टी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की वायरल वीडियो का सू मोटो नोटिस लिया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जसवीर सिंह गढ़ी ने बताया कि कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर द्वारा आयोग के ध्यान में लाया गया कि कांग्रेस पार्टी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने चुनाव प्रचार के दौरान दलित जातियों के प्रति जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया है।
जिस संबंध में आयोग ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, श्री मुक्तसर साहिब से 29 मई 2026 को एस.पी. श्री मुक्तसर साहिब के माध्यम से रिपोर्ट तलब की है। साथ ही पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की आवाज के सैंपल लेकर फोरेंसिक जांच करवाई जाए तथा उसकी रिपोर्ट आयोग को प्रस्तुत की जाए।
--------------- 

Advertisement

Latest

भारत निर्वाचन आयोग की महानिदेशक (आई.टी.) डॉ. सीमा खन्ना एवं पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने श्री हरिमंदिर साहिब में मत्था टेका
रंगले पंजाब की स्थापना के लिए ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान अब जनसमर्थन से जन आंदोलन बन चुका है : धालीवाल
भाजपा की धूरी रैली पर हरपाल चीमा का तंज- सीएम नायब सैनी जनता को नहीं, खाली कुर्सियों को भाषण देकर लौटे
भाजपा सरकार द्वारा एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी से आम आदमी पर महंगाई का बोझ और बढ़ा, केंद्र को तुरंत इस बढ़ोतरी को वापस लेना चाहिए: हरपाल सिंह चीमा
गैंगस्टरां ते वार का 138वां दिन: पंजाब पुलिस ने 541 स्थानों पर छापेमारी कर 281 लोगों को गिरफ्तार किया