ड्रेन सुधार कार्य के लिए 12 लाख रुपए की मंजूरी: विधायक जिंपा

ड्रेन सुधार कार्य के लिए 12 लाख रुपए की मंजूरी: विधायक जिंपा

होशियारपुर, 27 अप्रैल:
विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने शहर के वार्ड नंबर 45, टांडा रोड स्थित सूच अस्पताल के नजदीक लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्या के समाधान के लिए अहम पहल की है। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में ड्रेन को दुरुस्त करने के लिए करीब 12 लाख रुपए की लागत से 220 मीटर लंबी पाइपलाइन डाली जाएगी।

विधायक जिंपा ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद इलाके में पानी की निकासी व्यवस्था में बड़ा सुधार आएगा और लोगों को जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में यहां पानी जमा होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था, जिसे ध्यान में रखते हुए इस कार्य को प्राथमिकता दी गई है।

विधायक ने कहा कि यह कार्य केवल अस्थायी समाधान नहीं, बल्कि स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि काम को समयबद्ध तरीके से और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए ताकि लोगों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।

विधायक जिंपा ने दोहराया कि शहर के हर वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं।

इस अवसर पर मेयर सुरिंदर, कुमार शिंदा, भूपिंदर सिंह, संजय शर्मा, मुकेश कुमार मल्ल और तीरथ राम भी उपस्थित रहे। स्थानीय निवासियों ने इस पहल के लिए विधायक जिंपा का धन्यवाद किया और उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी इसी तरह विकास कार्य जारी रहेंगे।