डिप्टी कमिश्नर ने वार्डों में मतदाताओं से की बातचीत, फ़ार्म किए वितरित

डिप्टी कमिश्नर ने वार्डों में मतदाताओं से की बातचीत, फ़ार्म किए वितरित

होशियारपुर, 27 जून: चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार जिले में चल रहे मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के तहत डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी आशिका जैन ने शनिवार शाम स्थानीय वार्डों का दौरा कर लोगों से मुलाकात की और उन्हें इस प्रक्रिया के बारे में जागरूक किया। उन्होंने मतदाताओं को गिनती फ़ार्म भी सौंपे तथा एस.आई.आर. की पूरी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।
 
लोगों को एस.आई.आर. के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने कहा कि मतदाता सूचियों का यह पुनरीक्षण पूरी तरह पारदर्शी और सहभागितापूर्ण प्रक्रिया है, जिसमें न केवल मतदाता बल्कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे ताकि यह कार्य सुचारू रूप से पूरा किया जा सके। उन्होंने सभी हिस्सेदारों से अपील की कि वे जिले में तैनात एस.आई.आर. टीमों को पूरा सहयोग दें, ताकि यह कार्य सही और निर्बाध तरीके से सम्पन्न हो सके।
 
डिप्टी कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि बी.एल.ओ. प्रत्येक घर में कम से कम तीन बार जाएंगे। जिले में कुल 1,563 बी.एल.ओ. सात विधानसभा क्षेत्रों के 12,68,648 मतदाताओं को कवर करेंगे और इस कार्य की निगरानी सुपरवाइज़रों द्वारा की जाएगी। उन्होंने बताया कि मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के एजेंट भी गिनती फ़ार्मों के वितरण के दौरान बी.एल.ओ. के साथ मौजूद रहे।
 
जिला चुनाव अधिकारी के साथ एस.डी.एम. परमप्रीत सिंह, चुनाव तहसीलदार रमनदीप कौर, बी.एल.ओ. तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे योग्य मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने बताया कि एस.आई.आर. के तीसरे दिन बी.एल.ओ. द्वारा घर-घर जाकर कुल 6,51,817 गिनती फ़ार्म वितरित किए गए। यदि कोई मतदाता घर पर मौजूद नहीं हो तो गिनती फ़ार्म  परिवार के किसी वयस्क सदस्य को दिया जा सकता है।
 
डिप्टी कमिश्नर ने अपील की कि जिन मतदाताओं को गिनती फ़ार्म प्राप्त नहीं हुआ है, वे अपने बी.एल.ओ. से दिए गए संपर्क नंबर पर संपर्क करें या “बुक कॉल विद बी.एल.ओ.” सुविधा का उपयोग करें। उन्होंने मतदाताओं को ई.सी.आई. और सी.ई.ओ. पंजाब की वेबसाइटों तथा ईसीआईनेट (ECINET) ऐप के माध्यम से अपने विवरण की पुष्टि करने की भी सलाह दी।
 
विधानसभा क्षेत्रवार गिनती फ़ार्म वितरण की जानकारी देते हुए आशिका जैन ने बताया कि 39-मुकेरियां विधानसभा क्षेत्र में 45,862 फ़ार्म , 40-दसूहा में 1,52,072 फ़ार्म, 41-उड़मुड़ में 1,49,933 फ़ार्म, 42-शाम चौरासी में 65,844 फ़ार्म, 43-होशियारपुर में 35,683 फ़ार्म, 44-चब्बेवाल में 1,20,908 फ़ार्म तथा 45-गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र में 81,515 फ़ार्म वितरित किए गए।
 
उल्लेखनीय है कि घर-घर गणना का यह कार्य 24 जुलाई तक जारी रहेगा, जबकि मतदान केंद्रों के युक्तिकरण की प्रक्रिया भी 24 जुलाई 2026 तक पूरी कर ली जाएगी। मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन 3 अगस्त 2026 को किया जाएगा। मतदाता सूचियों से संबंधित दावे और आपत्तियां 3 अगस्त से 2 सितंबर 2026 तक प्रस्तुत की जा सकेंगी, जबकि उनका निपटारा 3 अगस्त से 28 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूचियां 1 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित की जाएंगी।
 

Advertisement

Latest

स्कूली शिक्षा में केरल को पीछे छोड़ पंजाब देश में प्रथम स्थान पर पहुंचा – हरजोत सिंह बैंस
डिप्टी कमिश्नर ने वार्डों में मतदाताओं से की बातचीत, फ़ार्म किए वितरित
चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने पंजाब राज्य खाद्य आयोग के कार्यों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के माध्यम से सशक्त बनाने संबंधी एआई विशेषज्ञ निपुण स्याल के साथ सत्र की अध्यक्षता की
नशा मुक्त राज्य बनने की ओर बढ़ रहा पंजाब, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नशा छोड़ चुके नौजवानों को 'सूरमे' के रूप में किया सम्मानित
एस.सी. बहुल गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पंजाब सरकार ने जारी किए 72.21 करोड़ रुपये : डॉ. बलजीत कौर