गैंगस्टरों ते वार का 158वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 569 स्थानों पर छापेमारी; 381 गिरफ्तार

गैंगस्टरों ते वार का 158वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 569 स्थानों पर छापेमारी; 381 गिरफ्तार

चंडीगढ़, 27 जून:

राज्य में चलाए जा रहे निर्णायक अभियान ‘गैंगस्टरों ते वार’ के 158वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित एवं मैप किए गए 569 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरों ते वार’ पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा एक निर्णायक अभियान है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं।

अभियान के 158वें दिन पुलिस टीमों ने 7 हथियारों सहित 381 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिसके साथ ही अभियान शुरू होने के बाद से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर 41,065 हो गई है।

इसके अलावा 181 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने 8 भगोड़े अपराधियों (पीओ) को भी गिरफ्तार किया।

आम नागरिक एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों एवं गैंगस्टरों के संबंध में गोपनीय रूप से सूचना दे सकते हैं। साथ ही अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाएं भी इस हेल्पलाइन के माध्यम से साझा की जा सकती हैं।