राकेश गग्गी हत्या मामला: पंजाब पुलिस ने खरड़ से शूटर को किया गिरफ्तार; पिस्तौल बरामद

राकेश गग्गी हत्या मामला: पंजाब पुलिस ने खरड़ से शूटर को किया गिरफ्तार; पिस्तौल बरामद

चंडीगढ़, 29 अगस्तः

संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए, एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब ने हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गाँव ख्वाजा बसल में राकेश कुमार उर्फ गग्गी की सनसनीखेज हत्या में शामिल मुख्य शूटरों में से एक को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से एक .32 बोर का देसी पिस्तौल और छह जिंदा कारतूस बरामद किए। यह जानकारी आज यहां पंजाब पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान विपन कुमार निवासी बस्सी मुढ़ा, बागपुर मंदिर, होशियारपुर के रूप में हुई है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह वारदात (राकेश गग्गी हत्या) विदेशी गैंगस्टर लाडी भजल उर्फ कूनर और मोनू गुज्जर (रवि बलाचौरिया गैंग) तथा बब्बी राणा (सोनी खत्तरी गैंग) के बीच चली आ रही गैंग रंजिश का सीधा नतीजा थी। उन्होंने बताया कि मृतक राकेश कुमार उर्फ गग्गी के विदेशी गैंगस्टर बब्बी राणा, जो सोनी खत्तरी का साथी है, के साथ नज़दीकी संबंध थे।

डीजीपी ने कहा कि इस मामले के अगले-पिछले सभी संबंध स्थापित करने के लिए जांच जारी है।

अधिक जानकारी साझा करते हुए, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) एजीटीएफ प्रमोद बान ने बताया कि भरोसेमंद सूचना पर कार्रवाई करते हुए, डीएसपी एजीटीएफ राजन परविंदर की अगुवाई में एजीटीएफ की पुलिस टीमों ने आरोपी को खरड़ के गाँव खानपुर के पास से गिरफ्तार किया।

एडीजीपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की आपराधिक पृष्ठभूमि है। उन्होंने बताया कि राकेश गग्गी की हत्या में शामिल होने के अलावा, उसके खिलाफ पंजाब और हिमाचल प्रदेश में इरादतन कत्ल, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े कई मामले दर्ज हैं।

इस संबंध में, एफआईआर नंबर 326 दिनांक 28/08/2025 को आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत एसएएस नगर के थाना सिटी खरड़ में नया मामला दर्ज किया गया है। 

Advertisement

Latest

रुस्तम-ए-हिन्द पहलवान प्रीतपाल फगवाड़ा 'आप' में शामिल
खरीद पूरी रफ्तार से जारी: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक्क
बरिंदर कुमार गोयल द्वारा गिद्दड़पिंडी और मंडाला छन्ना में सतलुज किनारे चल रहे बाढ़ सुरक्षा कार्यों का जायजा
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा मोहाली में जेईई मेन्स पास करने वाले 369 विद्यार्थियों का सम्मान, पंजाब अकादमिक उत्कृष्टता की ओर बढ़ रहा है
रेलवे ट्रैक पर आईईडी विस्फोट की कोशिश का मामला: मृतक के भाई के किये खुलासे के आधार पर आतंकी हार्डवेयर का बड़ा जखीरा बरामद, जिसमें आरपीजी, आरडीएक्स और पिस्तौल शामिल