गैंगस्टरों ते वार का 85वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 506 स्थानों पर छापेमारी; 254 गिरफ्तार

गैंगस्टरों ते वार का 85वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 506 स्थानों पर छापेमारी; 254 गिरफ्तार

चंडीगढ़, 15 अप्रैल:

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू की गई निर्णायक “गैंगस्टरों ते वार” मुहिम के 85वें दिन, पंजाब पुलिस ने आज राज्य भर में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित और मैप किए गए 506 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि “गैंगस्टरों ते वार” पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के उद्देश्य से 20 जनवरी 2026 को पुलिस महानिदेशक (डी जी पी ) पंजाब गौरव यादव द्वारा शुरू की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए जी टी एफ ) पंजाब के समन्वय में सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्यभर में विशेष अभियान चला रही हैं।
85वें दिन, पुलिस टीमों ने चार हथियारों सहित 254 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 21,408 हो गई है।
इसके अलावा, 92 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है, जिनके पास से छह हथियार बरामद किए गए हैं, जबकि 121 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने चार भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में जानकारी साझा कर सकते हैं।

इस दौरान, पुलिस ने “युद्ध नशों  विरुद्ध” अभियान को 410वें दिन भी जारी रखते हुए 76 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 3.3 किलोग्राम हेरोइन, 1.1 किलोग्राम गांजा, 433 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 2.01 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

इस प्रकार, केवल 410 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 58,945 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने आज 14 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार के लिए भी प्रेरित किया है। 

Advertisement

Latest

‘‘आप’’ सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर ईडी की रेड पर बोले केजरीवाल, ‘‘मोदी जी ने पंजाब में शुरू कर दी चुनाव की तैयारी’’
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा ‘रंगला पंजाब विकास योजना’ के पहले चरण के विकास कार्य 15 मई तक पूरा करने की समय-सीमा निर्धारित
कैबिनेट मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क ने सरना दाना मंडी (राजन की मंडी) में गेहूं की खरीद प्रक्रिया शुरू करवाई
गैंगस्टरों ते वार का 85वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 506 स्थानों पर छापेमारी; 254 गिरफ्तार
पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री ने अत्यधिक गर्मी से निपटने के लिए राज्य स्तरीय तैयारी की घोषणा की; समर्पित हीट स्ट्रोक यूनिटों को क्रियाशील किया