स्वतंत्रता संग्रामियों तथा उनके आश्रितों को 11,000 रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जा रही है : मोहिंदर भगत

स्वतंत्रता संग्रामियों तथा उनके आश्रितों को 11,000 रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जा रही है : मोहिंदर भगत

चंडीगढ़, 29 अप्रैल :

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार स्वतंत्रता संग्रामियों तथा उनके परिवारों की भलाई के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। इस संबंध में आज स्वतंत्रता संग्रामिया, रक्षा सेवाएं भलाई एवं बागबानी मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा पंजाब के स्वतंत्रता संग्रामियों, उनकी विधवाओं, अविवाहित एवं बेरोजगार बेटियों तथा अविवाहित बेरोजगार पुत्रों को 11,000 रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जा रही है।

मंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता संग्रामियों ने देश की आजादी के लिए महान योगदान दिया है और उनकी कुर्बानियों को सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार उनके सम्मान एवं भलाई के लिए निरंतर प्रयासरत है।

श्री मोहिंदर भगत ने कहा कि पंजाब सरकार हर वर्ग की भलाई के लिए तेजी से कार्य कर रही है और स्वतंत्रता संग्रामियों के परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्रामियों की देश के प्रति सेवा और त्याग युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। पंजाब सरकार उनके मान-सम्मान को कायम रखने को प्राथमिकता दे रही है। 

Related Posts

Advertisement

Latest

पंजाब के किसानों के लिए बड़ी राहत, भगवंत मान सरकार ने पहली बार 1 मई से धान की बुआई के लिए नहरी पानी की सप्लाई सुनिश्चित की
पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने पाली देतवालिया के युवा पुत्र के निधन पर दुख व्यक्त किया
तरुनप्रीत सिंह सौंद ने अधिकारियों को 3100 ग्रामीण स्टेडियमों का कार्य समय पर पूरा करने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
विधायक ज़िम्पा ने शिव जी चौक से मोना मेमोरियल चर्च तक नई सड़क का किया उद्घाटन
भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत घुटना प्रत्यारोपण की 4,600 सर्जरी, कैशलेस इलाज से हजारों लोगों को फिर से चलने-फिरने की क्षमता मिली