विधायक ज़िम्पा ने शिव जी चौक से मोना मेमोरियल चर्च तक नई सड़क का किया उद्घाटन

विधायक ज़िम्पा ने शिव जी चौक से मोना मेमोरियल चर्च तक नई सड़क का किया उद्घाटन

होशियारपुर, 29 अप्रैल:
होशियारपुर के विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने शहरवासियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए शिव जी चौक से मोना मेमोरियल चर्च तक नवनिर्मित सड़क का उद्घाटन किया। लगभग 12 लाख रुपए की लागत से तैयार इस सड़क परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और इलाके की यातायात व्यवस्था पहले से अधिक सुगम होगी।

इस अवसर पर विधायक जिंपा ने कहा कि पंजाब सरकार शहर के विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है और जनता की जरूरतों के अनुसार आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिव जी चौक से चर्च वाली रोड तक सड़क निर्माण लंबे समय से स्थानीय निवासियों की मांग थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है। इस सड़क के बनने से न केवल स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि क्षेत्र के व्यापारिक और सामाजिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि शहर के विभिन्न वार्डों में सड़कें, सीवरेज, पेयजल और अन्य विकास कार्य तेजी से करवाए जा रहे हैं ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। विधायक जिंपा ने भरोसा दिलाया कि होशियारपुर के समग्र विकास के लिए आने वाले समय में भी ऐसे जनहित कार्य लगातार जारी रहेंगे।

इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार शिंदा, सुमेश सोनी, वरिंदर वैद तथा पार्षद मनजीत सिंह भी उपस्थित रहे। सभी गणमान्य व्यक्तियों ने इस विकास कार्य के लिए विधायक जिंपा के प्रयासों की सराहना की।  

Advertisement

Latest

भारत निर्वाचन आयोग की महानिदेशक (आई.टी.) डॉ. सीमा खन्ना एवं पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने श्री हरिमंदिर साहिब में मत्था टेका
रंगले पंजाब की स्थापना के लिए ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान अब जनसमर्थन से जन आंदोलन बन चुका है : धालीवाल
भाजपा की धूरी रैली पर हरपाल चीमा का तंज- सीएम नायब सैनी जनता को नहीं, खाली कुर्सियों को भाषण देकर लौटे
भाजपा सरकार द्वारा एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी से आम आदमी पर महंगाई का बोझ और बढ़ा, केंद्र को तुरंत इस बढ़ोतरी को वापस लेना चाहिए: हरपाल सिंह चीमा
गैंगस्टरां ते वार का 138वां दिन: पंजाब पुलिस ने 541 स्थानों पर छापेमारी कर 281 लोगों को गिरफ्तार किया