पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने दीवाली और बंदी छोड़ दिवस के पावन अवसर पर पंजाबवासियों को दी हार्दिक बधाई

 पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने दीवाली और बंदी छोड़ दिवस के पावन अवसर पर पंजाबवासियों को दी हार्दिक बधाई

चंडीगढ़, 7 नवंबर:

पंजाब विधानसभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने आज दीवाली और बंदी छोड़ दिवस के पावन अवसर पर पंजाब के लोगों तथा विश्वभर में रह रहे पंजाबियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

अपने बधाई संदेश में स्पीकर संधवां ने कहा कि ये ऐतिहासिक पर्व अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि दीवाली लोगों के जीवन में अमन, खुशहाली और शांति का संदेश लेकर आती है।

उन्होंने परमात्मा से प्रार्थना की कि ये त्योहार सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें। सत्य और आपसी भाईचारे के मूल्यों पर जोर देते हुए स. संधवां ने प्रदेशवासियों को भगवान श्रीराम द्वारा दिखाए गए सद्मार्ग और आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मानवता की भलाई और रक्षा के लिए समाज को सदैव एकजुट रहना चाहिए।

स्पीकर ने लोगों से अपील की कि वे प्रदेश और देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आपसी भाईचारे तथा शांति को और मजबूत करते हुए इस खुशियों भरे त्योहार को मिल-जुलकर मनाएं।
----------- 

Advertisement

Latest

पंजाब शिक्षा क्रांति’ के तहत गांव बेनड़ा और धूरा में स्कूलों के विकास कार्यों का उद्घाटन
भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; 'आप' अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी: बलतेज पन्नू
पंजाब द्वारा एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी से हॉकी के वैश्विक मानचित्र पर स्वर्णिम हस्ताक्षर
गांवों में ठोस कचरा प्रबंधन परियोजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ की बैठक
पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं प्राधिकरण ने सांकेतिक भाषा के दुभाषियों के लिए 40 घंटे का मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया