7,000 रुपये की रिश्वत लेते एएसआई को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों किया काबू

7,000 रुपये की रिश्वत लेते एएसआई को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों किया काबू

चंडीगढ़, 14 जुलाई 2026:

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जारी अभियान के तहत महिला पुलिस थाना, पुलिस लाइंस, संगरूर में तैनात एएसआई (लोकल रैंक) कमलजीत सिंह को 7,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को भवानीगढ़, जिला संगरूर निवासी एक व्यक्ति द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता का अपनी पत्नी के साथ घरेलू विवाद चल रहा था, जिसके कारण उसकी पत्नी उससे अलग रह रही थी। बाद में उसकी पत्नी ने महिला पुलिस थाना, संगरूर में शिकायतकर्ता, उसके पिता तथा उसके भाई के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाई थी। इस मामले की जांच एएसआई कमलजीत सिंह कर रहा था। आरोप है कि उसने इस मामले का चालान सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत करने के बदले शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता रिश्वत की पहली किस्त के रूप में आरोपी एएसआई को पहले ही 3,000 रुपये दे चुका था तथा शेष 7,000 रुपये शीघ्र देने का आश्वासन दिया था।

रिश्वत की शेष राशि देने के लिए सहमति जताने के बाद शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो, रेंज पटियाला से संपर्क किया। शिकायत की जांच के उपरांत विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में आरोपी एएसआई को शिकायतकर्ता से 7,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध विजिलेंस ब्यूरो थाना, पटियाला में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है। 

Advertisement

Latest

भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति से राज्य के विद्यार्थियों को अपना व्यवसाय शुरू करने में मिली बड़ी मदद ; 20,000 से अधिक छात्र उद्यमों ने पहले ही वर्ष में कमाए 90 करोड़ रुपये
मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - केजरीवाल
गैंगस्टरां ते वार के 182वें दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 646 स्थानों पर छापेमारी; 326 गिरफ्तार
मोदी सरकार पेपर लीक मामले में न्याय मांग रहे युवाओं पर लाठीचार्ज कर उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर