पंजाब राज्य खाद्य आयोग द्वारा संस्थापक सदस्य कैप्टन पी.एस. शेरगिल के निधन पर गहरे दुख का प्रगटावा
By NIRPAKH POST
On
चंडीगढ़, 23 सितंबर:
पंजाब राज्य खाद्य आयोग ने अपने संस्थापक सदस्यों में से एक, कैप्टन पी.एस. शेरगिल, आई.ए.एस. (सेवानिवृत्त) के निधन पर गहरा दुख और अफसोस प्रकट किया है।
श्री विजय दत्त, सदस्य और चेयरमैन (अतिरिक्त चार्ज), सदस्यों श्री चेतन धालीवाल और श्री जसवीर सिंह सेखों ने कैप्टन शेरगिल के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट की है।
उन्होंने कहा कि कैप्टन पी.एस. शेरगिल ने पंजाब राज्य खाद्य आयोग की स्थापना और मजबूती में अहम भूमिका निभाई और आयोग को आगे बढ़ाने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। उनकी समर्पित सेवाओं और योगदान को हमेशा सम्मान के साथ याद किया जाएगा।
सदस्यों ने दुखी परिवार के साथ गहरी हमदर्दी प्रकट की और परमात्मा से अरदास की कि वह दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में सदैव निवास बख्शे और परिवार को यह कभी न पूरा होने वाला घाटा सहन करने का हौसला दे।


