महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और जनहितैषी विकास मान सरकार की प्रमुख प्राथमिकता: डॉ. गुरप्रीत कौर मान

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और जनहितैषी विकास मान सरकार की प्रमुख प्राथमिकता: डॉ. गुरप्रीत कौर मान

धूरी, 26 सितंबर:

पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना’ को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने में सखियों द्वारा निभाई जा रही भूमिका सराहनीय है। यह बात मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की धर्मपत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर मान ने धूरी विधानसभा क्षेत्र की सखियों के सम्मान के लिए आयोजित सखी मिलनी समारोह के दौरान कही।

डॉ. गुरप्रीत कौर मान ने कहा कि सखियां पंजाब सरकार की रीढ़ की हड्डी हैं, जो सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए सरकार और लोगों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ के तहत पात्र महिलाओं की पहचान, पंजीकरण, फॉर्म भरने, आवश्यक दस्तावेज पूरे करवाने और योजना संबंधी जानकारी उपलब्ध करवाने में सखियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उन्होंने कहा कि कई महिलाओं के दस्तावेज अधूरे होने के बावजूद सखियों ने उनकी सहायता करते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूरी करवाई और पात्र महिलाओं को सरकारी योजना से जोड़ने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य किया। उन्होंने कहा कि सखियों की यह सेवा भावना सराहनीय होने के साथ-साथ अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणादायक है।

डॉ. गुरप्रीत कौर मान ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं से किए वादे को पूरा करते हुए ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ के माध्यम से पात्र महिलाओं को ₹1,000 से ₹1,500 तक सत्कार भत्ता प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह पहल महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

उन्होंने कहा कि धूरी हलके में भी विकास कार्यों को युद्ध स्तर पर आगे बढ़ाया जा रहा है। करोड़ों रुपये की लागत से सड़कों के निर्माण एवं सुधार, स्कूल ऑफ एमिनेंस, पुस्तकालयों और अन्य बुनियादी ढांचे से संबंधित परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। इन कार्यों का उद्देश्य लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना और धूरी के सर्वांगीण विकास को गति देना है।

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं को सम्मान, अधिकार, आत्मविश्वास और अपने निर्णय स्वयं लेने की क्षमता प्रदान करने से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि जब एक महिला मजबूत होती है तो उसका परिवार और समाज भी मजबूत होता है। उन्होंने सखियों को भविष्य में भी इसी सेवा भावना के साथ जनकल्याण के कार्यों में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ सहित जनहितैषी योजनाओं के माध्यम से आम परिवारों और माताओं-बहनों का कल्याण सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने धूरी हलके में चल रहे करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए सखियों द्वारा घर-घर जाकर फॉर्म भरने और लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की।

सखी मिलनी समारोह के दौरान पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों, मार्केट कमेटी धूरी के चेयरमैन राजवंत सिंह घुल्ली और सदस्य वक्फ बोर्ड डॉ. अनवर भसौड़ ने भी अपने विचार साझा किए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह, पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों, पंजाब गौ सेवा आयोग के चेयरमैन अशोक लख्खा, मार्केट कमेटी धूरी के चेयरमैन राजवंत सिंह घुल्ली, सदस्य वक्फ बोर्ड डॉ. अनवर भसौड़, हलका कोऑर्डिनेटर (महिला विंग) हरविंदर कौर, चेयरमैन जिला परिषद रछपाल सिंह भुल्लर, चेयरमैन ब्लॉक समिति रणयोद्ध सिंह, नगर कौंसिल धूरी की प्रधान अमरजोत कौर बाजवा, रूबल बाजवा, गगन जवंधा सहित बड़ी संख्या में सखियां और स्थानीय नेता उपस्थित थे। 

Advertisement

Latest

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और जनहितैषी विकास मान सरकार की प्रमुख प्राथमिकता: डॉ. गुरप्रीत कौर मान
कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत 15 लाख रुपये के स्कूल प्रोजेक्टों का किया उद्घाटन
जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कानून’ को मजबूत करने के लिए सात सदस्यीय कमेटी के साथ विस्तृत विचार-विमर्श करेंगे मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने गांव तलवंडी डोगरां से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा की बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
भाजपा सरकार मनरेगा बदलकर दलितों से रोजगार छीन रही है, अपनी दलित विरोधी मानसिकता का पर्दाफाश करती है: हरपाल सिंह चीमा