कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में हुए नमस्तक

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में हुए नमस्तक

जालंधर, 25 सितंबर : कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने आज श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले के पवित्र अवसर पर श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि और प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए अरदास की।  
 
इस अवसर पर उनके साथ मेयर विनीत धीर, ‘आप’ नेता राजविंदर कौर, नितिन कोहली, चेयरमैन अश्वनी अग्रवाल, मुकेश सेठी, हरसिमरन सिंह बंटी और नरिंदर सग्गू समेत अन्य शख्सियतें भी मौजूद थी। 
 
कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने संगत को श्री सिद्ध बाबा सोढल जी के पवित्र मेले की मुबारकबाद दी और सभी की सुख-शांति तथा खुशहाली की कामना की।