गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 249वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 581 स्थानों पर छापेमारी; 255 काबू

गैंगस्टरां ते  वार’ अभियान का 249वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 581 स्थानों पर छापेमारी; 255 काबू

चंडीगढ़, 26 सितंबर:

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 249वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्य भर में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित और मैप किए गए 581 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए ‘गैंगस्टरां ते वार’ एक निर्णायक अभियान है, जिसकी शुरुआत पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा 20 जनवरी, 2026 को की गई थी। सभी जिलों की पुलिस टीमें ‘एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स’ (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से राज्य भर में विशेष अभियान चला रही हैं।

249वें दिन पुलिस टीमों ने 255 व्यक्तियों को 5 हथियारों सहित गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 73,916 हो गई है।

इसके अलावा 224 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने इस अभियान के दौरान आठ फरार अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

लोग ‘एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946’ के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों से संबंधित जानकारी गुप्त रूप से दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों के बारे में भी सूचना दी जा सकती है।

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के विरुद्ध अपना अभियान ‘युद्ध नशों  विरुद्ध’ 574वें दिन भी जारी रखते हुए आज 133 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 2.3 किलोग्राम हेरोइन, 120 किलोग्राम गांजा, 632 नशीली गोलियां और 1100 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या केवल 574 दिनों में बढ़कर 80,244 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 16 व्यक्तियों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास उपचार करवाने के लिए राजी किया है।

----------- 

Advertisement

Latest

तलवंडी साबो से चरणजीत सिंह चन्नी की 'जवानी संभालो' साइकिल यात्रा शुरू, विरोधियों पर साधे तीखे निशाने
पंजाब करेगा राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप की मेजबानी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर केंद्र सरकार को श्री करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलना चाहिए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 300वां दिन: पंजाब पुलिस ने 530 स्थानों पर की छापेमारी; 195 गिरफ्तार
वर्ष 2027 में आम आदमी पार्टी का चुनाव अभियान नागरिक-केंद्रित होगा, जनकल्याण और पंजाब की प्रगति को दी जाएगी प्राथमिकता: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान