‘ युद्ध नशों विरुद्ध’ के 314वें दिन पंजाब पुलिस ने 1.4 किलो हेरोइन सहित 82 नशा तस्कर गिरफ्तार
चंडीगढ़, 9 जनवरी:
प्रदेश से नशों के पूर्ण उन्मूलन के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर चलाई जा रही मुहिम “ युद्ध नशों विरुद्ध” के 314वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 320 स्थानों पर छापेमारी की। इसके परिणामस्वरूप राज्य भर में 62 एफआईआर दर्ज कर 82 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही 314 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 43,802 हो गई है।
छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 1.4 किलो हेरोइन, 10 किलो भुक्की, 710 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 4,230 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और एसएसपी को पंजाब को नशा-मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार द्वारा नशों के खिलाफ युद्ध की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया गया है।
इस अभियान के दौरान 123 गज़ेटेड अधिकारियों की निगरानी में 1000 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 120 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 320 स्थानों पर छापेमारी की। इसके अतिरिक्त, दिन भर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 321 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।
यह भी उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार ने राज्य से नशों के उन्मूलन के लिए तीन-स्तरीय रणनीति—इन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ई डी पी) लागू की है। इस रणनीति के तहत पंजाब पुलिस ने आज 55 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास का उपचार लेने के लिए राज़ी किया है।


