युद्ध नशों विरुद्ध’ के 112वें दिन पंजाब पुलिस द्वारा 117 नशा तस्कर गिरफ़्तार; 7.5 किलो हेरोइन और 39 हज़ार रुपए की ड्रग मनी बरामद

युद्ध नशों विरुद्ध’ के 112वें दिन पंजाब पुलिस द्वारा 117 नशा तस्कर गिरफ़्तार; 7.5 किलो हेरोइन और 39 हज़ार रुपए की ड्रग मनी बरामद

चंडीगढ़, 21 जून

राज्य में से नशों के मुकम्मल ख़ात्मे के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरु किये गए ‘‘युद्ध नशों विरुद्ध’’ के 112वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 117 नशा तस्करों को गिरफ़्तार करके उनके कब्ज़े में से 7.5 किलो हेरोइन, 500 ग्राम अफ़ीम और 39,640 रुपए की ड्रग मनी बरामद की है। इससे सिर्फ़ 112 दिनों के अंदर गिरफ़्तार किये गए कुल नशा तस्करों की संख्या 18,524 हो गई है।

यह आपरेशन डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 जिलों में एक ही समय चलाया गया।

ज़िक्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमीशनरों, डिप्टी कमीशनरों और एस. एस. पीज़ को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के हुक्म दिए हैं। पंजाब सरकार द्वारा नशों के विरुद्ध जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व अधीन 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी भी बनाई गई है।

आपरेशन के विवरण देते हुये स्पैशल डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि 87 गज़टिड अधिकारियों की निगरानी में 1300 से अधिक पुलिस कर्मचारियों के सम्मिलन वाली 200 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 481 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके चलते राज्य भर में 84 ऐफआईआरज़ दर्ज की गई। उन्होंने आगे कहा कि दिन भर चले इस आपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 501 शक्की व्यक्तियों की जांच भी की।

स्पैशल डीजीपी ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य में से नशों के ख़ात्मे के लिए तीन-आयामी रणनीति - इनफोरसमैंट, डी-एडिकशन और प्रीवैंशन (ईडीपी) - लागू की गई है और पंजाब पुलिस ने इस रणनीति के हिस्से के तौर पर 74 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास का इलाज लेने के लिए राज़ी किया है।

Related Posts

Advertisement

Latest

भारत निर्वाचन आयोग की महानिदेशक (आई.टी.) डॉ. सीमा खन्ना एवं पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने श्री हरिमंदिर साहिब में मत्था टेका
रंगले पंजाब की स्थापना के लिए ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान अब जनसमर्थन से जन आंदोलन बन चुका है : धालीवाल
भाजपा की धूरी रैली पर हरपाल चीमा का तंज- सीएम नायब सैनी जनता को नहीं, खाली कुर्सियों को भाषण देकर लौटे
भाजपा सरकार द्वारा एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी से आम आदमी पर महंगाई का बोझ और बढ़ा, केंद्र को तुरंत इस बढ़ोतरी को वापस लेना चाहिए: हरपाल सिंह चीमा
गैंगस्टरां ते वार का 138वां दिन: पंजाब पुलिस ने 541 स्थानों पर छापेमारी कर 281 लोगों को गिरफ्तार किया