विधायक जिंपा ने वार्ड नंबर 44 में 16.50 लाख रुपए की लागत से गलियों के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत

विधायक जिंपा ने वार्ड नंबर 44 में 16.50 लाख रुपए की लागत से गलियों के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत

होशियारपुर, 12 मार्चविधायक ब्रम शंकर जिंपा ने वार्ड नंबर 44 में करीब 16.50 लाख रुपए की लागत से बनने वाली गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंजाब सरकारमुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व मेंराज्य के नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है।

विधायक जिंपा ने कहा कि शहर के हर वार्ड की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि होशियारपुर के सौंदर्यीकरण और विकास के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी न हो और यह सुनिश्चित किया जाए कि कार्य समय पर पूरा हो।

विधायक ने कहा कि यह कार्य से न केवल इलाके की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करेगा, बल्कि स्थानीय निवासियों के जीवन स्तर को भी बेहतर बनाएगी। उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस कार्य में सहयोग करें और क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में योगदान दें।

इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमारपार्षद कुलविंदर सिंहडॉ. हरजिंदर सिंह ओबरायसतवंत सिंह सियाणगीतासविताशशिगोपीमंजोत कौर सहित अन्य स्थानीय निवासी भी उपस्थित थे। 

---
Tags:

Advertisement

Latest

पंजाब सरकार नई और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध: बसंत गर्ग
पंजाब है निवेश के लिए सर्वोत्तम गंतव्य: कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल
प्रोग्रेसिव पंजाब निवेश सम्मेलन – 2026 के दौरान पंजाब प्लास्टिक और विशेष रसायन क्षेत्र में सतत विकास की संभावनाओं की खोज कर रहा है
'गैंगस्टरों ते वार'का 53वां दिन: पंजाब पुलिस ने 581 स्थानों पर छापेमारी की; 186 गिरफ्तार
पंजाब निवेशक सम्मेलन 2026—अस्पताल और स्वास्थ्य देखभाल: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने समावेशी स्वास्थ्य देखभाल सुनिश्चित करने के लिए निजी अस्पतालों से न्यूनतम 20 प्रतिशत बेड रखने का आह्वान किया