विधायक ब्रम शंकर ज़िम्पा ने विकास कार्यों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के दिए निर्देश

विधायक ब्रम शंकर ज़िम्पा ने विकास कार्यों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के दिए निर्देश

होशियारपुर, 2 फरवरी:
विधायक ब्रम शंकर ज़िम्पा की ओर से वार्ड नंबर 31, संत नगर में 9 लाख 80 हजार रुपए की लागत से सड़क निर्माण कार्य की विधिवत शुरुआत करवाई गई। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला और लोगों ने लंबे समय से लंबित इस मांग को पूरा करने के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर परवीन सैनी, पार्षद मोनिका कतना, बलविंदर कतना, कुलविंदर सिंह हुंदल, सविता शर्मा, संदीप चेची और मदन दत्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विधायक ब्रम शंकर ज़िम्पा ने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में शहरी क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र की साफ-सफाई, जल निकासी और यातायात व्यवस्था में भी सुधार आएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य तय समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुसार पूरा किया जाए ताकि जनता को लंबे समय तक इसका लाभ मिल सके।

विधायक ने कहा कि वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और आने वाले समय में अन्य विकास कार्य भी शुरू किए जाएंगे।

स्थानीय निवासियों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान होगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।