हरजोत सिंह बैंस द्वारा वरिष्ठ पत्रकार नलिन अचार्या के निधन पर गहरा शोक व्यक्त

हरजोत सिंह बैंस द्वारा वरिष्ठ पत्रकार नलिन अचार्या के निधन पर गहरा शोक व्यक्त

चंडीगढ़, 16 नवंबर

पंजाब के सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने वरिष्ठ पत्रकार श्री नलिन अचार्या के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री नलिन, जो 67 वर्ष के थे, का आज सुबह निधन हो गया। वे “हिम प्रभा” अख़बार के मालिक और संपादक थे। वे चंडीगढ़ प्रेस क्लब के पूर्व प्रधान भी रह चुके थे। उनके परिवार में पत्नी, एक पुत्र, पुत्रवधू और पोते-पोतियाँ हैं।

अपने शोक संदेश में स. बैंस ने पत्रकारिता, धार्मिक तथा सामाजिक गतिविधियों के क्षेत्र में श्री नलिन अचार्या के बहुमुखी योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ प्रेस क्लब की अध्यक्षता और “हिम प्रभा” में उनके सटीक नेतृत्व ने एक अमिट छाप छोड़ी है।

दुखी परिवार और रिश्तेदारों के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए स. हरजोत सिंह बैंस ने परमात्मा से प्रार्थना की कि वह दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में शाश्वत स्थान दें और परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। 

Advertisement

Latest

पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा पूर्व मुख्य न्यायाधीश विजेंद्र जैन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त
गैंगस्टरों पर वार का 42वां दिन: पंजाब पुलिस ने 471 स्थानों पर की छापेमारी; 148 गिरफ्तार
कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने साई कॉलोनी में गलियों के निर्माण का नींव पत्थर रखा
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री से की बात, युद्ध प्रभावित अरब देशों में फंसे पंजाबियों को तुरंत निकालने की मांग की
डॉ. रवजोत सिंह ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. आर. नायडू से की मुलाकात; फंसे हुए पंजाबियों के लिए बचाव उड़ानें शुरू करने की मांग