गैंगस्टरों ते वार का 106वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 586 स्थानों पर छापेमारी; 308 गिरफ्तार

गैंगस्टरों ते वार का 106वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 586 स्थानों पर छापेमारी; 308 गिरफ्तार

चंडीगढ़, 6 मई:

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू की गई निर्णायक “गैंगस्टरों ते वार” मुहिम के 106वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के साथियों के चिन्हित और मैप किए गए 586 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि “गैंगस्टरों ते वार” पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने की दिशा में एक निर्णायक अभियान है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी 2026 को पुलिस महानिदेशक (डी जी पी ) पंजाब गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए जी टी एफ ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्यभर में विशेष अभियान चला रही हैं।

106वें दिन पुलिस टीमों ने सात हथियारों सहित 308 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 27,037 हो गई है।

इसके अलावा 57 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है, जबकि 21 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 13 फरार अपराधियों को भी गिरफ्तार किया।

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में जानकारी साझा कर सकते हैं तथा अपराध से जुड़ी सूचनाएं दे सकते हैं।

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध” के 431वें दिन भी कार्रवाई जारी रखते हुए आज 110 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 1.5 किलोग्राम हेरोइन, 2321 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 30,088 रुपये की ड्रग मनी बरामद की।
इसके साथ ही 431 दिनों में कुल गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की संख्या 62,802 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 16 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए प्रेरित किया। 

Related Posts

Advertisement

Latest

बिस्त दोआब नहरी नेटवर्क के तहत वर्ष 2025-26 में सिंचाई क्षेत्र में 167% वृद्धि, 1.10 लाख एकड़ अतिरिक्त रकबा सिंचाई के दायरे में आया
आप' मंत्री संजीव अरोड़ा की ईडी द्वारा गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित, भाजपा सांसदों की तरह सुरक्षा की मांग
आप' ने पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर पर हुए हमले की निंदा की, भाजपा को ठहराया जिम्मेदार
पंजाब के किसानों के लिए खुशखबरी, भगवंत मान सरकार राज्य में खादों की कोई कमी नहीं आने देगी
नीट पेपर लीक से लाखों विद्यार्थियों के सपने टूटे, केंद्र की नाकामी और विद्यार्थियों के साथ धोखाधड़ी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान