गैंगस्टरों पर वार का 105वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 586 स्थानों पर छापेमारी; 249 गिरफ्तार
चंडीगढ़, 5 मई:
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू की गई निर्णायक ‘गैंगस्टरों ते वार’ मुहिम के 105वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्य भर में गैंगस्टरों के साथियों के पहचाने और मैप किए गए 586 ठिकानों पर छापेमारी की।
उल्लेखनीय है कि “गैंगस्टरों ते वार” पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक अभियान है, जिसे 20 जनवरी 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा शुरू किया गया था। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं।
105वें दिन, पुलिस टीमों ने एक हथियार सहित 249 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 26,729 हो गई है।
इसके अलावा 77 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की गई है, जबकि 33 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान चार भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।
लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में जानकारी दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों से संबंधित सूचनाएं भी साझा कर सकते हैं।
इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के विरुद्ध अपनी मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध” को 430वें दिन भी जारी रखते हुए आज 126 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 614 ग्राम हेरोइन, 733 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 1350 रुपये की ड्रग मनी बरामद की। इसके साथ ही केवल 430 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 62,639 हो गई है।
नशा मुक्ति अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने आज 15 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए तैयार किया


