आई.पी.आर.ओ. अमनप्रीत सिंह मनौली के पिता मनजीत सिंह मनौली की अंतिम अरदास संपन्न
साहिबजादा अजीत सिंह नगर, 16 अगस्त:
जिला साहिबजादा अजीत सिंह नगर में जिला लोक संपर्क अधिकारी के तौर पर सेवाएं निभा चुके तथा वर्तमान में मुख्यमंत्री कार्यालय, पंजाब, चंडीगढ़ में मीडिया ड्यूटी पर तैनात सूचना एवं लोक संपर्क अधिकारी श्री अमनप्रीत सिंह मनौली के स्वर्गीय पिता श्री मनजीत सिंह मनौली की अंतिम अरदास आज गुरुद्वारा ढक्की साहिब, सेक्टर-82, मोहाली में हुई।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों, पत्रकारों, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के अधिकारियों एवं सेवानिवृत्त अधिकारियों के अलावा राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी हस्तियों ने स्वर्गीय मनजीत सिंह मनौली को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की।
अंतिम अरदास के अवसर पर वक्ताओं ने स्वर्गीय मनजीत सिंह मनौली द्वारा ‘पंजाबी ट्रिब्यून’ में लगभग 36 वर्षों तक निभाई गई सेवाओं को याद करते हुए अदारा ‘पंजाबी ट्रिब्यून’ के प्रति उनके योगदान, अपने पेशे के प्रति समर्पण और ईमानदारी की विशेष रूप से सराहना की। वक्ताओं ने बताया कि उन्होंने ‘पंजाबी ट्रिब्यून’ के संस्थापक संपादक स. बरजिंदर सिंह हमदर्द से लेकर श्री वरिंदर सिंह वालिया तक विभिन्न संपादकों के नेतृत्व में अपनी सेवाएं निभाईं।
इस अवसर पर वक्ताओं में ‘दैनिक ट्रिब्यून’ के संपादक श्री नरेश कौशल, ‘पंजाबी ट्रिब्यून’ के सेवानिवृत्त विशेष प्रतिनिधि श्री जगतार सिंह सिद्धू, प्रेस क्लब मोहाली से श्री सुखदेव सिंह पटवारी तथा सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के अतिरिक्त निदेशक श्री रणदीप सिंह आहलूवालिया शामिल थे।
इस अवसर पर ‘पंजाबी ट्रिब्यून’ की संपादक श्रीमती अरविंदर पाल कौर जौहल, ‘दैनिक ट्रिब्यून’ के संपादक श्री नरेश कौशल, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग से मीडिया एडवाइजर टू सी.एम. पंजाब श्री अनिल सैनी, अतिरिक्त निदेशक श्री रणदीप सिंह आहलूवालिया, संयुक्त निदेशक श्री प्रीत कंवल सिंह, श्री इशविंदर सिंह ग्रेवाल एवं श्री मनविंदर सिंह, डिप्टी डायरेक्टर श्री नवदीप सिंह गिल, पंजाब-चंडीगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष श्री जय सिंह छिब्बर, ट्रिब्यून एम्प्लाइज यूनियन के अध्यक्ष श्री अनिल गुप्ता, श्री जगतार सिंह सिद्धू, श्री शाम सिंह ‘अंग-संग’, प्रेस क्लब चंडीगढ़ के अध्यक्ष श्री सौरव दुग्गल, महासचिव श्री राजेश ढल्ल, प्रेस क्लब मोहाली से श्री गुरमीत सिंह शाही, श्री सुखदेव सिंह पटवारी और श्री मनजीत चाना सहित बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त पत्रकार तथा सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी उपस्थित थे।
राजनीतिक क्षेत्र से पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री बलबीर सिंह, श्री कुलजीत सिंह बेदी और श्री परमिंदर सिंह सोहाना ने भी शिरकत कर स्वर्गीय मनजीत सिंह मनौली को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा श्री अमनप्रीत सिंह मनौली एवं उनके परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की।


