धर्म के मार्ग पर चलकर ही समाज और देश की प्रगति को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जा सकता है: कुलतार सिंह संधवां
By NIRPAKH POST
On
चंडीगढ़, 30 अगस्त:
पंजाब विधानसभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि हमारे आचरण में धर्म को प्रमुखता देना ही जीवन की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि धर्म ही राजनीति को सही दिशा दिखाता है और समाज को एकजुट रखने के लिए धर्म के मूल सिद्धांतों को अपने जीवन और आचरण में अपनाना अत्यंत आवश्यक है।
स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां रविवार शाम स्वामी संपूर्णानंद ब्रह्मचारी जी के संरक्षण में श्री अमृतेश्वर महादेव मंदिर, सेक्टर-89, मोहाली में सावन माह के रुद्राभिषेक एवं दिव्य पूजन की सम्पूर्णता के अवसर पर आयोजित ‘हमारी सामाजिक जिम्मेदारी’ विषय पर संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।
स. संधवां ने कहा कि जब हमारा आचरण धर्म के मार्गदर्शन को स्वीकार करते हुए सच्चाई, पवित्रता और नैतिक मूल्यों पर आधारित होगा, तब हम न केवल अपने देश को विश्व स्तर पर नंबर एक बनाने में योगदान दे सकेंगे, बल्कि पंजाब को भी पुनः प्रगति और खुशहाली की नई बुलंदियों तक पहुंचा सकेंगे।
उन्होंने कहा कि समाज में आपसी भाईचारा, एकता, सद्भावना और मानवीय मूल्यों को मजबूत करना हमारी साझा सामाजिक जिम्मेदारी है। धर्म के सत्य, सेवा, ईमानदारी और मानवता के सिद्धांतों को अपनाकर ही एक मजबूत और खुशहाल समाज का निर्माण किया जा सकता है।
इस अवसर पर मोहाली के विधायक स. कुलवंत सिंह तथा पंजाब पर्यटन एवं विरासत बोर्ड के सलाहकार श्री दीपक बाली भी स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां के साथ उपस्थित थे।

-----