लालजीत भुल्लर के भरोसे के उपरांत ट्रांसपोर्ट यूनियन ने हड़ताल वापस ली

लालजीत भुल्लर के भरोसे के उपरांत ट्रांसपोर्ट यूनियन ने हड़ताल वापस ली

चंडीगढ़, 8 अगस्त:

पंजाब रोडवेज, पनबस और पी.आर.टी.सी. कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन, पंजाब द्वारा अपनी मांगों के संबंध में घोषित की गई हड़ताल परिवहन मंत्री स लालजीत सिंह भुल्लर के आश्वासन के बाद वापस ले ली गई है।

यह जानकारी देते हुए परिवहन मंत्री स भुल्लर ने बताया कि रक्षाबंधन के त्यौहार के अवसर पर प्रदेशवासियों की सुविधा के लिए सरकारी बस सेवाएं बिना किसी रुकावट के सुचारु रूप से चलेंगी और किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रदेशवासियों की भलाई के लिए हरसंभव कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि नागरिकों को आवागमन की सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है।

उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की यूनियन के सदस्यों को उनकी जायज़ मांगों के शीघ्र समाधान का भरोसा देते हुए कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के हितों के साथ-साथ प्रदेश की जनता के हितों का भी पूरा ध्यान रखेगी। 

Tags:

Advertisement

Latest

बिस्त दोआब नहरी नेटवर्क के तहत वर्ष 2025-26 में सिंचाई क्षेत्र में 167% वृद्धि, 1.10 लाख एकड़ अतिरिक्त रकबा सिंचाई के दायरे में आया
आप' मंत्री संजीव अरोड़ा की ईडी द्वारा गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित, भाजपा सांसदों की तरह सुरक्षा की मांग
आप' ने पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर पर हुए हमले की निंदा की, भाजपा को ठहराया जिम्मेदार
पंजाब के किसानों के लिए खुशखबरी, भगवंत मान सरकार राज्य में खादों की कोई कमी नहीं आने देगी
नीट पेपर लीक से लाखों विद्यार्थियों के सपने टूटे, केंद्र की नाकामी और विद्यार्थियों के साथ धोखाधड़ी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान