’युद्ध नशों विरुद्ध’ के 110वें दिन पंजाब पुलिस द्वारा 132 नशा तस्कर गिरफ़्तार; 1. 08 किलो हेरोइन और 87 हज़ार रुपए की ड्रग मनी बरामद

’युद्ध नशों विरुद्ध’ के 110वें दिन पंजाब पुलिस द्वारा 132 नशा तस्कर गिरफ़्तार; 1. 08 किलो हेरोइन और 87 हज़ार रुपए की ड्रग मनी बरामद

चंडीगढ़, 19 जून

राज्य में से नशों के मुकम्मल ख़ात्मे के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरु किये गए ‘‘युद्ध नशों विरुद्ध’’ के 110वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 132 नशा तस्करों को गिरफ़्तार करके उनके कब्ज़े में से 1.08 किलो हेरोइन और 87, 540 रुपए की ड्रग मनी बरामद की है। इससे सिर्फ़ 110 दिनों के अंदर गिरफ़्तार किये गए कुल नशा तस्करों की संख्या 18,236 हो गई है।

यह आपरेशन डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 जिलों में एक ही समय चलाया गया।

ज़िक्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमीशनरों, डिप्टी कमीशनरों और एस. एस. पीज़ को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के हुक्म दिए हैं। पंजाब सरकार द्वारा नशों के विरुद्ध जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी भी बनाई गई है।

आपरेशन के विवरण देते हुये स्पैशल डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि 96 गज़टिड अधिकारियों की निगरानी अधीन 1500 से अधिक पुलिस कर्मचारियों की शमूलियत वाली 220 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 544 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके चलते राज्य भर में 100 ऐफआईआरज़ दर्ज की गई। उन्होंने आगे कहा कि दिन भर चले इस आपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 571 शक्की व्यक्तियों की जांच भी की।

स्पैशल डीजीपी ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य में से नशों के ख़ात्मे के लिए तीन-आयामी रणनीति - इनफोरसमैंट, डी-एडिकशन और प्रीवैंशन (ईडीपी) - लागू की गई है और पंजाब पुलिस ने इस रणनीति के हिस्से के तौर पर 67 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास का इलाज लेने के लिए राज़ी किया है।

Related Posts

Advertisement

Latest

पंजाब राज्य में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) शुरू होने से पहले 90 प्रतिशत तक प्री-मैपिंग करने का लक्ष्य निर्धारित: अनिंदिता मित्रा
भगवंत मान सरकार धान सीजन के दौरान किसानों को निर्बाध 8 घंटे बिजली सप्लाई सुनिश्चित कर रही है: तरुनप्रीत सिंह सौंद
मोदी सरकार की नीतियां किसानों, पंजाब और आम जनता के खिलाफ, देश को बना रही हैं आर्थिक गुलाम: कुलदीप धालीवाल
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा
गैंगस्टरां ते वार का 124वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 529 स्थानों पर छापेमारी; 269 गिरफ्तार