दुबई में किसने सोना दिया था, बेंगलुरु में किसे डिलीवर करना था? गोल्ड स्मगलिंग पर रान्या राव ने खोले कई राज

दुबई में किसने सोना दिया था, बेंगलुरु में किसे डिलीवर करना था? गोल्ड स्मगलिंग पर रान्या राव ने खोले कई राज

कर्नाटक गोल्ड स्मगलिंग केस में कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव ने दुबई एयरपोर्ट पर मिलने वाले शख्स का हुलिया बताया है। इसी शख्स ने उसे गोल्ड दिया था, जिसे वह लेकर बेंगलुरु केंपागौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गिरफ्तार हुई थी।

राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने पूछताछ के दौरान 33 वर्षीय अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें एक इंटरनेट कॉल आया था। उन्हें कॉल पर दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 के गेट ए के डाइनिंग लाउंज में एस्प्रेसो मशीन के पास एक व्यक्ति से मिलने के निर्देश दिए गए थे।

उसे बताया गया कि जिस आदमी से वह मिलने वाली थी, वह अरब की पोशाक या 'कंदुरा' पहने हुए था। रान्या राव ने बताया कि जिस आदमी से वह मिली उसकी कद-काठी अच्छी थी। वह 6 फीट से ज्यादा लंबा था। अफ्रीकी-अमेरिकी लहजे वाला और गेहुंआ रंग का था।

d___Sado

रान्या ने बताया कि जब वह उस आदमी से मिली तो उनके बीच काफी छोटी बातचीत हुई। इसके बाद उस शख्स ने मोटे प्लास्टिक में लिपटे दो पैकेट दिए, जिनमें सोना था। रान्या ने दावा किया कि यह पहली बार था, जब वह सोने की तस्करी कर रही थी।

Read Also : पंजाब सरकार का बड़ा फैसला! अब e-KYC पूरा किए बिना नहीं मिलेगा राशन

रान्या को मदद पहुंचाने वाले एक कांस्टेबल ने दावा किया कि कर्नाटक के DGP और रान्या के सौतेले पिता रामचंद्र राव ने उन्हें बेटी को प्रोटोकॉल के तहत एयरपोर्ट से बाहर निकालने का आदेश दिया था।

Related Posts

Advertisement

Latest

बिस्त दोआब नहरी नेटवर्क के तहत वर्ष 2025-26 में सिंचाई क्षेत्र में 167% वृद्धि, 1.10 लाख एकड़ अतिरिक्त रकबा सिंचाई के दायरे में आया
आप' मंत्री संजीव अरोड़ा की ईडी द्वारा गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित, भाजपा सांसदों की तरह सुरक्षा की मांग
आप' ने पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर पर हुए हमले की निंदा की, भाजपा को ठहराया जिम्मेदार
पंजाब के किसानों के लिए खुशखबरी, भगवंत मान सरकार राज्य में खादों की कोई कमी नहीं आने देगी
नीट पेपर लीक से लाखों विद्यार्थियों के सपने टूटे, केंद्र की नाकामी और विद्यार्थियों के साथ धोखाधड़ी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान