CM योगी खाते में भेजेंगे दिवाली सिलेंडर का पैसा

CM योगी खाते में भेजेंगे दिवाली सिलेंडर का पैसा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रदेश की महिलाओं और उनके परिवारों को दीपावली का बड़ा उपहार देने जा रहे हैं। लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में आयोजित समारोह में सीएम योगी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 1500 करोड़ रुपये की सब्सिडी राशि सीधे लाभार्थियों के आधार प्रमाणित बैंक खातों में ट्रांसफर करेंगे। इससे यूपी के 1.89 करोड़ से अधिक पात्र परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान योगी प्रतीकात्मक रूप से लाभार्थियों को चेक देकर सब्सिडी का हस्तांतरण करेंगे तथा प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे।

उत्तर प्रदेश में विपक्ष के एसआईआर विरोध के जवाब में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान के तहत लखनऊ और बरेली में पदयात्रा निकाली। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुए उन पर देश और प्रदेश में अराजकता फैलाने का आरोप लगाया। लखनऊ में पदयात्रा के दौरान महापौर सुषमा खर्कवाल ने कांग्रेस पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने जिस तरह से अराजकता फैलाई है, उसका जवाब दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता खुद वोट चोरी के आरोप लगाते हैं, जबकि उनके अनुसार वोट चोरी का इतिहास कांग्रेस का रहा है। जवाहरलाल नेहरू ने सरदार वल्लभभाई पटेल को हटाकर प्रधानमंत्री पद हासिल किया था।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि इंडिया गठबंधन ने देश को अराजकता के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया है। सड़क पर चंद लोगों को लेकर आम जनमानस को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने विपक्ष पर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया।

भाजपा की ओर से लखनऊ और बरेली में निकाली गई पदयात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। आयोजकों के मुताबिक, दोनों कार्यक्रमों में करीब 40 से 50 हजार लोगों की भीड़ जुटी। कार्यकर्ता भाजपा का झंडा लेकर सड़कों पर उतरे और कांग्रेस तथा समाजवादी पार्टी के खिलाफ नारेबाजी की।

लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम की जिम्मेदारी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने संभाली, जबकि बरेली में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी मौजूद रहे।

उधर, सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज वाराणसी दौरे पर हैं। यहां वरिष्ठ सपा नेता सतीश फौजी के घर जाएंगे। दोपहर 2 बजे के करीब मीडिया से बात करेंगे। उधर, ओपी राजभर ने उनके इस दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश काशी जा रहे हैं लेकिन बाबा विश्वनाथ जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।

Tags:

Advertisement

Latest

तलवंडी साबो से चरणजीत सिंह चन्नी की 'जवानी संभालो' साइकिल यात्रा शुरू, विरोधियों पर साधे तीखे निशाने
पंजाब करेगा राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप की मेजबानी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर केंद्र सरकार को श्री करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलना चाहिए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 300वां दिन: पंजाब पुलिस ने 530 स्थानों पर की छापेमारी; 195 गिरफ्तार
वर्ष 2027 में आम आदमी पार्टी का चुनाव अभियान नागरिक-केंद्रित होगा, जनकल्याण और पंजाब की प्रगति को दी जाएगी प्राथमिकता: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान