" गवाही की जरूरत हो तो मैं तैयार; मेरे खिलाफ झूठा प्रचार किया जा रहा " - पूर्व CM चन्नी

पंजाब में कांग्रेस सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शिरोमणि अकाली दल नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की गिरफ्तारी पर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि विजिलेंस ने मजीठिया के खिलाफ वही केस दर्ज किया है जो कांग्रेस सरकार के दौरान उन्होंने करवाया था। साथ ही कहा कि गर मजीठिया के खिलाफ उनकी गवाही की आवश्यकता पड़े तो वे तैयार हैं।

पूर्व CM चन्नी ने कहा कि विजिलेंस सिर्फ भ्रष्टाचार के केसों को डील करती है, नशे से जुड़े केसों को नहीं। फिर भी यदि इस पर्चे में किसी तरह की उनकी गवाही की, उन्हें मजीठिया के खिलाफ जरूरत पड़ती है तो वे तैयार हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ झूठा प्रचार किया जा रहा है। वे किसी नशा तस्कर का समर्थन नहीं कर रहे। बल्कि वे तो नशा तस्करों के हमेशा खिलाफ रहे हैं।

चन्नी ने कहा कि हमारे विधायक प्रगट सिंह को भी पकड़ने की तैयारी में विजिलेंस है। उसे अभी इधर-उधर किया हुआ है। प्रगट सिंह भारत के हाकी टीम के कप्तान रहे हैं और अच्छा खिलाड़ी हैं। वे प्रगट सिंह के हक में बोले हैं, न कि मजीठिया के।

download (31)

Read Also ; पटियाला जिले के 12 छात्रों को नीट 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री द्वारा किया गया सम्मानित

बता दें कि पंजाब में शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया हुआ है। कई राजनीतिक पार्टियों के नेता मजीठिया के पक्ष में बयान दे रहे है। इस बीच कांग्रेस जालंधर से सांसद और पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि जो पर्चा मजीठिया पर अब दर्ज किया गया है उसमें जो मैंने पर्चा कांग्रेस सरकार के समय दर्ज करवाया था उसी केस की दो लाइनें डालकर उसकी गिरफ्तार की है।

 

Related Posts

Advertisement

Latest

मज़दूर हमारे विकास की नींव, अमन अरोड़ा ने मई-दिवस पर मेहनतकशों की मेहनत को किया सलाम
विभिन्न राज्यों में ईडी और सीबीआई के छापों के जरिए डराकर चुनी हुई सरकारों को कमजोर कर रही है भाजपा: हरपाल सिंह चीमा
डायलिसिस के 1 लाख सत्र पूरे, ₹16.5 करोड़ का ख़र्च कवर: भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ किडनी मरीज़ों के लिए बनी जीवनरेखा
चुनाव के बाद मोदी सरकार द्वारा गैस सिलेंडर की कीमतों में 994 रुपये की बढ़ोतरी मज़दूरों पर सीधा हमला है, भाजपा ने चुनाव खत्म होने तक अपने इरादे छिपाए रखे: हरपाल सिंह चीमा
कांग्रेस ने अपनी घटिया मानसिकता का किया प्रदर्शन, भाजपा और अकाली दल का असली चेहरा बेनकाब: हरपाल सिंह चीमा