" दुनिया की नजरें ही नहीं, भरोसा भी भारत पर" जापान दौरे पर PM मोदी

PM मोदी शुक्रवार को 2 दिन के जापान दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने टोक्यो में भारत-जापान जॉइंट इकोनॉमिक फोरम की बैठक की संबोधित किया।

मोदी ने अपने भाषण में भारत को निवेश के लिए सबसे बेहतर बताया। उन्होंने कहा कि दुनिया की नजरें ही नहीं, भरोसा भी भारत पर है।

मोदी ने कहा कि जापान टेक्नोलॉजी में पावरहाउस है, तो वहीं भारत टैलेंट का पावरहाउस है। टेक्नोलॉजी और टैलेंट ही नेतृत्व कर सकते हैं। मोदी ने कहा भारत और जापान में सहयोग की अपार संभावनाएं हैं। मोदी से पहले जापान के PM इशिबा ने कहा कि भारतीय टैलेंट और जापानी तकनीक एक-दूसरे के लिए बने है।

मोदी 8वीं बार जापान के दौरे पर गए

बतौर प्रधानमंत्री यह मोदी की 8वीं जापान यात्रा है। स्थानीय कलाकारों ने टोक्यो के होटल में उनका गायत्री मंत्र से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने प्रवासी भारतीयों से भी मुलाकात की।

PM मोदी यहां 15वें भारत-जापान वार्षिक समिट में हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन में दोनों देशों के बीच रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा होगी।

उन्होंने रवाना होने से पहले सोशल मीडिया पर लिखा कि इस दौरे का मकसद भारत और जापान के बीच खास रणनीतिक और ग्लोबल साझेदारी को मजबूत करना है। जापान के बाद मोदी 31 अगस्त को चीन पहुंचेंगे।

भारत में उत्पादन करना जापानी कंपनियों के लिए बड़ा अवसर
जापानी मल्टीनेशनल बैंकिंग के भारत डिवीजन के प्रमुख, राजीव खन्ना ने पीएम मोदी की जापान यात्रा पर कहा कि मोदी जापानी लोगों और उसकी कंपनियों से परिचित हैं। इस दौरे में व्यापार और कारोबार पर ध्यान देना एक बहुत ही सकारात्मक कदम है।

उन्होंने कहा कि जापानी कंपनियों के लिए मौजूदा समय में बाजार की स्थिति काफी चुनौतीपूर्ण है। यहां टैरिफ बढ़ी हैं, और जापान का अपना घरेलू बाजार भी सिकुड़ रहा है। ऐसे में भारत में उत्पादन करके वैश्विक बाजार में सामान बेचना जापानी कंपनियों के लिए एक बड़ा अवसर हो सकता है।

खास तौर पर ऑटोमोबाइल सेक्टर में अभी और भी बहुत कुछ किया जा सकता है। इसके अलावा, भारत में बड़ी संख्या में बेहतर इंजीनियर्स उपलब्ध हैं, जिनका फायदा उठाकर जापानी कंपनियां सेमीकंडक्टर (इलेक्ट्रॉनिक चिप्स) और हाई-टेक उद्योग में अपनी स्थिति मजबूत कर सकती हैं। भारत की यह ताकत जापानी कंपनियों को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकती है।

Gze2i27bkAE1CJO

Read Also : गणपति बप्पा के विसर्जन में जमकर नाचे सलमान खान, खान परिवार संग सोनाक्षी-जहीर भी झूमे

PM मोदी के जापान दौरे का एजेंडा
100 से ज्यादा MOU's पर साइन किए जाएंगे।
दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग के लिए नया फ्रेमवर्क बनाने पर चर्चा हो सकती है।
सेमीकंडक्टर, कम्युनिकेशन, क्लीन एनर्जी और मेडिसिन की सप्लाई पर चर्चा संभव।
दोनों देश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर भी नई पहल की शुरुआत कर सकते हैं।

Related Posts

Advertisement

Latest

पंजाब सरकार नई और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध: बसंत गर्ग
पंजाब है निवेश के लिए सर्वोत्तम गंतव्य: कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल
प्रोग्रेसिव पंजाब निवेश सम्मेलन – 2026 के दौरान पंजाब प्लास्टिक और विशेष रसायन क्षेत्र में सतत विकास की संभावनाओं की खोज कर रहा है
'गैंगस्टरों ते वार'का 53वां दिन: पंजाब पुलिस ने 581 स्थानों पर छापेमारी की; 186 गिरफ्तार
पंजाब निवेशक सम्मेलन 2026—अस्पताल और स्वास्थ्य देखभाल: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने समावेशी स्वास्थ्य देखभाल सुनिश्चित करने के लिए निजी अस्पतालों से न्यूनतम 20 प्रतिशत बेड रखने का आह्वान किया