उत्तर प्रदेश के राज्यकर्मियों को दिवाली से पहले मिलेगा बोनस, CM योगी आदित्यनाथ ने फाइल मंगवाई

उत्तर प्रदेश के राज्यकर्मियों को दिवाली से पहले मिलेगा बोनस, CM योगी आदित्यनाथ ने फाइल मंगवाई

योगी आदित्यनाथ सरकार राज्य कर्मियों को दीपावली से पहले बोनस देगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर वित्त विभाग ने राज्य कर्मचारियों को दीपावली से पहले बोनस देने की फाइल तैयार कर मुख्यमंत्री कार्यालय भेज दी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार तक बोनस देने का आदेश जारी कर सकते हैं। उनके आदेश के साथ ही 12.50 लाख से अधिक कर्मचारियों के खाते में तत्काल बोनस की धनराशि भेजी जाएगी। अधिकतम सात हजार रुपये बोनस दिया जाएगा।

केंद्र सरकार के शनिवार को करों में बनने वाली राज्य की हिस्सेदारी में से अग्रिम तौर पर 19.208 करोड़ रुपये देने से राज्य सरकार बोनस देने में खर्च होने वाले लगभग 2.500 करोड़ रुपये का वहन आसानी से कर सकेगी। बोनस का आदेश जारी होने के कुछ दिनों बाद तीन प्रतिशत बढ़ी दर से महंगाई भत्ता व महंगाई राहत दिए जाने का आदेश भी सरकार जारी करेगी। वित्त विभाग इसकी फाइल भी तैयार कर रहा है।

राज्य कर्मचारियों को दीवाली से पहले मिलने वाले वेतन के साथ तीन प्रतिशत बढ़ी दर से महंगाई भत्ते (डीए) का लाभ नहीं मिल पाएगा। अक्टूबर माह का वेतन जो नवंबर में दिया जाएगा, उसके साथ बढ़ी दर का लाभ कर्मचारियों के बैंक खातों में नहीं जाएगा। बढ़े डीए का भुगतान नवंबर माह के वेतन के साथ दिसंबर से होने की संभावना है। वहीं कर्मचारियो को दीवाली से पहले बोनस दे दिए जाने की पूरी तैयारी है, इसकी घोषणा सरकार जल्द करेगी।

केंद्र सरकार ने अब तक डीए देने का निर्णय नहीं लिया है। राज्य सरकार आमतौर पर केंद्र का आदेश जारी होने के बाद ही अपने कर्मचारियों के लिए भी डीए का आदेश जारी करती है। अगले दो-चार दिनों में आदेश जारी हो जाने पर भी कर्मचारियों को दीवाली से पहले मिलने वाले वेतन के साथ बढ़े भत्ते का लाभ नहीं मिल सकेगा। जुलाई से अक्टूबर तक के बढ़े डीए का एरियर भविष्य निधि खातों में जमा कराने के साथ अन्य राष्ट्रीय बचत पत्रों के रूप में दिया जाएगा। राज्य सरकार के विभाग अक्टूबर माह के वेतन के बिल तैयार कर चुके हैं और अब उनमें संशोधन नहीं किया जा सकता है।

 

Tags:

Advertisement

Latest

मौसम से खराब फसलों के लिए मुआवजा नाकाफी, लाएंगे पैकेज, किसानों के लिए सीएम योगी का ऐलान
उत्तर प्रदेश के राज्यकर्मियों को दिवाली से पहले मिलेगा बोनस, CM योगी आदित्यनाथ ने फाइल मंगवाई
लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने सैदपुर से बुटारी वाया कोटगढ़ तथा सिद्धपुरा से कालके तक सड़क निर्माण परियोजना की करवाई शुरुआत
महिलाओं के मोबाइल फोन पर फिर गूंजी सम्मान राशि की 'टूं-टूं', मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में डाले पैसे
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को अंतरराष्ट्रीय रंगत दे रहे शानदार फूड कोर्ट और विशाल एलईडी स्क्रीन