एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को अंतरराष्ट्रीय रंगत दे रहे शानदार फूड कोर्ट और विशाल एलईडी स्क्रीन

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को अंतरराष्ट्रीय रंगत दे रहे शानदार फूड कोर्ट और विशाल एलईडी स्क्रीन

जालंधर, 1 नवंबर : ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम, बरल्टन पार्क में चल रही ‘एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी’ एक शानदार उत्सव का रूप धारण कर चुकी है। इसका श्रेय पंजाब सरकार और जिला प्रशासन जालंधर की ओर से किए गए बेहतरीन प्रबंधों और गर्मजोशी भरे आतिथ्य को जाता है। हरे-भरे परिवेश, उत्साहपूर्ण माहौल और आधुनिक सुविधाओं ने इस क्षेत्र के सबसे बड़े खेल आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्वरूप प्रदान किया है।

जिले भर से हॉकी प्रेमी इस उत्सवपूर्ण माहौल का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में स्टेडियम पहुंच रहे हैं। दर्शकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन की ओर से स्टेडियम के निकट विशाल सार्वजनिक पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही खान-पान के लिए शानदार फूड कोर्ट भी स्थापित किए गए हैं। यहां दर्शक विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेने के साथ-साथ बाहर लगाई गई विशाल एलईडी स्क्रीन पर हॉकी के मुकाबलों का सीधा प्रसारण भी देख रहे हैं।

रात होते ही स्टेडियम सजावटी रोशनी से जगमगा उठता है, जो वहां मौजूद हजारों लोगों के लिए मनमोहक दृश्य प्रस्तुत करता है। छोटी से छोटी बात का भी बारीकी से ध्यान रखते हुए किए गए प्रबंधों के कारण मेजबान शहर खेल प्रेमियों को विश्वस्तरीय अनुभव प्रदान कर रहा है। 

Advertisement

Latest

लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने सैदपुर से बुटारी वाया कोटगढ़ तथा सिद्धपुरा से कालके तक सड़क निर्माण परियोजना की करवाई शुरुआत
महिलाओं के मोबाइल फोन पर फिर गूंजी सम्मान राशि की 'टूं-टूं', मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में डाले पैसे
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को अंतरराष्ट्रीय रंगत दे रहे शानदार फूड कोर्ट और विशाल एलईडी स्क्रीन
राष्ट्रीय स्तर पर एसजीएसटी की 14 प्रतिशत वृद्धि के मुकाबले पंजाब के एसजीएसटी नकद संग्रह में अक्टूबर माह के दौरान 28 प्रतिशत की शानदार वृद्धि दर्ज: हरपाल सिंह चीमा
‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 20 महीने: 4464 किलो हेरोइन सहित 90 हजार से अधिक नशा तस्कर काबू