यूपी कैबिनेट बैठक 2026: एक्सप्रेसवे, स्वास्थ्य और शिक्षा पर बड़े फैसलों की तैयारी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, औद्योगिक विकास और परिवहन से जुड़े डेढ़ दर्जन से अधिक महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है।
बैठक के मुख्य एजेंडे:
-
कर्मचारियों को कैशलेस इलाज: प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन, संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों और बेसिक शिक्षा विभाग के 1.22 लाख से अधिक शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और उनके आश्रितों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने का प्रस्ताव।
-
अस्पतालों का अपग्रेडेशन: अंबेडकरनगर, बांदा, बरेली और चित्रकूट के 200 बेड वाले 4 बड़े अस्पतालों को पीपीपी (PPP) मॉडल पर चलाने और प्रयागराज के स्वरूपरानी नेहरू (SRN) अस्पताल की क्षमता 1250 से बढ़ाकर 3000 बेड करने की तैयारी।
-
4 नए एक्सप्रेसवे: फर्रुखाबाद लिंक, आगरा-लखनऊ से पूर्वांचल को जोड़ने वाला लिंक, झांसी लिंक और जेवर लिंक एक्सप्रेसवे के लिए विकासकर्ताओं के चयन को मंजूरी मिल सकती है।
-
निवेश और कॉर्पोरेट नियम: विदेशी निवेश प्रोत्साहन और यूपी ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) नीति पर मुहर लग सकती है। इसके अलावा, कंपनियों के मर्जर (विलय) और डीमर्जर (बंटवारा) पर 2 से 5 प्रतिशत तक स्टांप शुल्क लगाने के लिए संशोधन प्रस्ताव भी शामिल है।
1.png)
-
अन्य अहम फैसले: मैनपुरी सैनिक स्कूल के लिए मुफ्त जमीन, प्रयागराज में इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिकारियों के लिए 845 आवासों का निर्माण, यूपी अंतर्देशीय जलयान नियमावली-2026 और राज्य पशुधन मिशन के प्रस्ताव भी पेश किए जाएंगे।


