महाकुंभ में भगदड़ स्थल पर पहुंचे सीएम योगी, अफसरों से ली जानकारी

महाकुंभ में भगदड़ स्थल पर पहुंचे सीएम योगी, अफसरों से ली जानकारी

महाकुंभ में भगदड़ मचने के बाद चौथे दिन CM योगी आदित्यनाथ प्रयागराज पहुंचे। अफसरों के साथ घटनास्थल पर गए। मेला अधिकारी विजय किरण आनंद से पूछा- हादसा कैसे हुआ। विजय ने योगी को बताया कि भीड़ किधर से आई, भगदड़ कैसे मची। इसके बाद रेस्क्यू कब और कैसे शुरू किया।

योगी 10 मिनट तक भगदड़ वाली जगह पर रुके। फिर साधु-संतों से मिलने पहुंचे। बसंत पंचमी पर होने वाले तीसरे अमृत स्नान की समीक्षा भी की। इससे पहले, प्रयागराज से सटे जिलों से आने वाले मार्गों का हेलिकॉप्टर से सर्वे किया।

CM योगी ने अधिकारियों से भगदड़ को लेकर सवाल भी पूछे और आगे ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया और व्यवस्थाओं को और सख्त करने को कहा। मुख्यमंत्री के घटनास्थल पर पहुंचते ही घाट पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव और जय श्री राम के जयकारे लगाए।

योगी सतुआ बाबा के आश्रम में पहुंचे। कहा- मौनी अमावस्या के अवसर पर कुछ पुण्य आत्माएं हादसे का शिकार हो गईं। मैं अभिनंदन करूंगा, उन संतों का जिन्होंने पूरे धैर्य के साथ एक अभिभावक के रूप में खड़े होकर उस चुनौती का सामना किया, उससे उबारा।

47d3202a-1892-41e7-ab53-b006dfec6261_1738393645

सीएम ने कहा- अब तक 32 करोड़ से अधिक श्रद्धालु महाकुंभ की त्रिवेणी में डुबकी लगा चुके हैं। जो यहां से जा रहा है, वह यहां की व्यवस्था का गुणगान कर रहा है। हम लोगों को ये भी देखना होगा, कुछ लोग लगातार गुमराह कर सनातन धर्म के प्रति षड्यंत्र करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ये आज नहीं, रामजन्मभूमि के समय से हो रहा है।

Read Also : तेल की बोतलों से भरा ट्रक पलटा , रोड पर बिखरी बोतलें

ऐसे लोगों का उस समय भी जगजाहिर था। आज भी वैसा ही है। हमें इन पर ध्यान नहीं देना। संतों के सानिध्य में काम करना है। जब तक संतों का सम्मान है, सनातन धर्म का कोई बाल बांका नहीं कर सकता।

Related Posts

Advertisement

Latest

हम सरकारी पैसे का गलत इस्तेमाल नहीं कर रहे, हम नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध धार्मिक, सांस्कृतिक विरासत से जोड़कर इसका सही इस्तेमाल कर रहे हैं: हरपाल सिंह चीमा
41वाँ राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा: डॉ. बलबीर सिंह द्वारा लोगों से नेत्रदान के नेक कार्य के लिए आगे आने की अपील
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गांवों के युवाओं को 500 आधुनिक ‘ग्रामीण खेल मैदानों’ का तोहफा
'गैंगस्टरां ते वार' के 216वें दिन: पंजाब पुलिस ने 651 जगहों पर छापेमारी; 460 गिरफ्तार
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिवंगत कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत के परिवार से की मुलाकात, पत्नी के लिए सरकारी नौकरी का किया ऐलान