तेल की बोतलों से भरा ट्रक पलटा , रोड पर बिखरी बोतलें

तेल की बोतलों से भरा ट्रक पलटा , रोड पर बिखरी बोतलें

हरियाणा के फरीदाबाद गुरुग्राम रोड़ पर शनिवार की सुबह करीब 3 बजे ट्रक के सामने नीलगाय आ जाने से ट्रक पलट गया। ट्रक में हैफेड के सरसों के तेल से भरी बोतल की पेटियां रखी हुई थी। इस हादसे में ड्राइवर को कोई चोट नहीं आई है। तेल की बोतलों से भरा यह ट्रक फरीदाबाद के एनआईटी 5 में एफसीआई के गोदाम में जा रहा था।

अनखीर चौकी पुलिस ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब 3 बजे गुरुग्राम से सरकारी सरसों की तेल की बोतल से भरी पेटियों से भरकर एक ट्रक फरीदाबाद आ रहा था। फरीदाबाद में गुरुग्राम रोड़ पर हनुमान मूर्ति से कुछ ही दूरी पर ट्रक के सामने अचानक से नीलगाय आ गई और ड्राइवर ने नीलगाय को देखकर एकदम से ब्रेक लगा दिए। ब्रेक लगाते ही ट्रक पलट गया। ट्रक के पलट जाने से उसके अंदर रखी तेल से भरी बोतल पेटियों से निकलकर सड़क पर बिखर गई।

WhatsApp Image 2025-02-01 at 2.23.32 PM

Read Also : वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने केंद्रीय बजट 2025 से राज्य के लिए इंसाफ की जताई उम्मीद

पुलिस ने बताया कि ट्रक ड्राइवर का नाम अनिल है, जो रोहतक का रहने वाला है। इस हादसे में चालक कोई चोट नहीं आई है। यातायात बाधित ना हो इसको लेकर दूसरी गाड़ी बुलाकर तेल से भरी बोतलों की पेटियों को भरकर गोदाम में पहुंचा दिया गया है।

Advertisement

Latest

हम सरकारी पैसे का गलत इस्तेमाल नहीं कर रहे, हम नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध धार्मिक, सांस्कृतिक विरासत से जोड़कर इसका सही इस्तेमाल कर रहे हैं: हरपाल सिंह चीमा
41वाँ राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा: डॉ. बलबीर सिंह द्वारा लोगों से नेत्रदान के नेक कार्य के लिए आगे आने की अपील
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गांवों के युवाओं को 500 आधुनिक ‘ग्रामीण खेल मैदानों’ का तोहफा
'गैंगस्टरां ते वार' के 216वें दिन: पंजाब पुलिस ने 651 जगहों पर छापेमारी; 460 गिरफ्तार
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिवंगत कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत के परिवार से की मुलाकात, पत्नी के लिए सरकारी नौकरी का किया ऐलान