राज्य सूचना कमिश्नर हरप्रीत संधू ने पश्चिमी कमान के जी.ओ.सी. से की मुलाकात

राज्य सूचना कमिश्नर हरप्रीत संधू ने पश्चिमी कमान के जी.ओ.सी. से की मुलाकात

चंडीगढ़, 24 अगस्त:

राज्य सूचना कमिश्नर, पंजाब, हरप्रीत संधू ने आज चंडीमंदिर में पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी), लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह, एवीएसएम, एसएम से मुलाकात की और भारत की समृद्ध सैन्य विरासत और गौरवशाली इतिहास के बारे में सार्थक विचार-विमर्श किया।

बैठक के दौरान, हरप्रीत संधू ने अपनी कलाकृति, 'पीकॉक - द ग्लोरी ऑफ इंडिया', जो देश की संस्कृति के गौरव का प्रतीक है, के साथ-साथ अपनी कॉफी टेबल बुक 'सुखना झील एट डॉन' भी भेंट की, जो चंडीगढ़ के निर्माण के 75वें वर्ष और शहर की आरकीटैकचरल, सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत के जश्नों को समर्पित है।

उन्होंने अपना शोध प्रकाशन, 'व्हीट फील्ड्स ऑफ पंजाब - द स्पिरिट ऑफ विसाखी' भी भेंट किया, जो पंजाब की कृषि विरासत के दस्तावेज़ीकरण और इस धरती तथा यहाँ के लोगों के साथ भारतीय सेना के अटूट संबंध को मान्यता देने के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान का प्रतीक है।

यह विचार-विमर्श पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक और कृषि विरासत के साथ-साथ भारतीय सेना की गौरवशाली विरासत को बढ़ावा देने के लिए साझा प्रतिबद्धता का स्पष्ट प्रमाण है। इस तरह के प्रयासों से देश के सशस्त्र बलों और उनकी विरासत के बीच संबंध और मजबूत होते हैं। पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह, एवीएसएम, एसएम, ने राज्य सूचना कमिश्नर, पंजाब, हरप्रीत संधू को पश्चिमी कमान का प्रतीक चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया - जो भारतीय सेना की वीरता, सेवा और स्थायी विरासत का गौरवपूर्ण प्रतीक है।

भारत की समृद्ध सैन्य विरासत को समर्पित इस सार्थक विचार-विमर्श के माध्यम से देश की अनूठी सशस्त्र सैन्य परंपरा को संरक्षित रखने और सम्मान देने की हार्दिक कोशिश की गई।
------------ 

Advertisement

Latest

हम सरकारी पैसे का गलत इस्तेमाल नहीं कर रहे, हम नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध धार्मिक, सांस्कृतिक विरासत से जोड़कर इसका सही इस्तेमाल कर रहे हैं: हरपाल सिंह चीमा
41वाँ राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा: डॉ. बलबीर सिंह द्वारा लोगों से नेत्रदान के नेक कार्य के लिए आगे आने की अपील
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गांवों के युवाओं को 500 आधुनिक ‘ग्रामीण खेल मैदानों’ का तोहफा
'गैंगस्टरां ते वार' के 216वें दिन: पंजाब पुलिस ने 651 जगहों पर छापेमारी; 460 गिरफ्तार
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिवंगत कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत के परिवार से की मुलाकात, पत्नी के लिए सरकारी नौकरी का किया ऐलान