विधानसभा क्षेत्र शामचौरासी में हरगढ़ और डडियाणा के चो पर बनेंगे दो नए पुल - डॉ. रवजोत सिंह

विधानसभा क्षेत्र शामचौरासी में हरगढ़ और डडियाणा के चो पर बनेंगे दो नए पुल - डॉ. रवजोत सिंह

होशियारपुर, 17 जुलाई: पंजाब के जेल एवं एन.आर.आई. मामलों के कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने विधानसभा क्षेत्र शामचौरासी के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी देते हुए बताया कि विधानसभा क्षेत्र में हरगढ़ और डडियाणा के चोअ पर दो नए पुलों के निर्माण को मंजूरी मिल गई है और पी.डब्ल्यू.डी. विभाग द्वारा टेंडर लगा दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि इन पुलों के निर्माण से इलाके के हजारों लोगों को आवागमन में आ रही मुश्किलों से स्थायी राहत मिलेगी और गांवों के विकास को नई गति प्राप्त होगी।

डॉ. रवजोत सिंह ने बताया कि हरगढ़ के चोअ पर बनने वाले पुल की लंबाई 80 मीटर होगी, जबकि डडियाणा के चोअ पर 102.36 मीटर आधुनिक तकनीक से मजबूत पुल का निर्माण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम के दौरान इन चोअ में पानी का बहाव तेज होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। पुल बन जाने के बाद स्कूली विद्यार्थियों, किसानों, व्यापारियों और आम लोगों के लिए आवागमन सुगम और सुरक्षित हो जाएगा।

कैबिनेट मंत्री रवजोत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के हर क्षेत्र का समान विकास सुनिश्चित कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार बड़े प्रोजेक्ट शुरू किए जा रहे हैं ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं अपने घर के पास ही उपलब्ध हो सकें।

डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि इन दोनों पुलों के बनने से न केवल रोजाना का आवागमन आसान होगा, बल्कि इमरजेंसी सेवाओं, स्वास्थ्य सुविधाओं और कृषि संबंधी कामों में भी बड़ी सुविधा मिलेगी। इससे इलाके के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लोगों से किए हर वादे को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

डॉ. रवजोत सिंह ने विधानसभा क्षेत्र शामचौरासी के समस्त निवासियों को इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के लिए बधाई देते हुए कहा कि ये पुल इलाके के विकास में मील के पत्थर साबित होंगे।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार समय पर पूर्ण करवाए जाएंगे ताकि लोग जल्द से जल्द इन सुविधाओं का लाभ ले सकें।

Advertisement

Latest

पीएम मोदी ने राज्य के बकाया फंड को नज़रअंदाज़ करके पंजाब के हर वर्ग को निराश किया: हरपाल सिंह चीमा
लोक-कल्याण की सीमाओं से आगे: कैसे ‘मुख्यमंत्री मावां धियां सत्कार योजना’ बनी पंजाब का नया सोशल मीडिया ट्रेंड
बादल का 'धर्म युद्ध मोर्चा' का ऐलान पंजाबियों को गुमराह करने के लिए सिर्फ़ एक राजनीतिक ड्रामा है: बलतेज पन्नू
विधानसभा क्षेत्र शामचौरासी में हरगढ़ और डडियाणा के चो पर बनेंगे दो नए पुल - डॉ. रवजोत सिंह
गणना प्रपत्र भरने और जमा कराने के लिए 19 जुलाई को सभी मतदान केंद्रों पर एक दिवसीय एसआईआर विशेष शिविर लगाया जाएगा: मुख्य चुनाव अधिकारी अनिंदिता मित्रा