गैंगस्टरां ते वार का 177वां दिन: पंजाब पुलिस की 600 स्थानों पर छापेमारी, 333 काबू

गैंगस्टरां ते वार का 177वां दिन: पंजाब पुलिस की 600 स्थानों पर छापेमारी, 333 काबू

चंडीगढ़, 16 जुलाई:

राज्य में चलाए जा रहे अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 177वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे प्रदेश में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित एवं मैप किए गए 600 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के उद्देश्य से 20 जनवरी, 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा शुरू किया गया था। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में लगातार विशेष अभियान चला रही हैं।

अभियान के 177वें दिन पुलिस टीमों ने चार हथियार बरामद करते हुए 333 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर 49,603 हो गई है।

इसके अतिरिक्त पुलिस ने 240 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 8 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया।

पंजाब पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के संबंध में गोपनीय रूप से सूचना दें तथा अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करें।