हल्का धूरी के गांव बालियां और मूलोवाल में जल आपूर्ति योजनाओं के कार्य की शुरुआत

हल्का धूरी के गांव बालियां और मूलोवाल में जल आपूर्ति योजनाओं के कार्य की शुरुआत

**बालियां/मूलोवाल (धूरी), 21 सितम्बर (000)** – पंजाब सरकार की ओर से प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के प्रयासों के तहत आज विधानसभा हल्का धूरी के गांव बालियां और मूलोवाल में नई जल आपूर्ति योजनाओं के कार्य की शुरुआत की गई। दोनों कार्यों की शुरुआत मुख्यमंत्री के ओएसडी सुखवीर सिंह और पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों द्वारा की गई। इन दोनों परियोजनाओं पर कुल 3.69 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

इस अवसर पर बातचीत करते हुए सुखवीर सिंह और दलवीर सिंह ढिल्लों ने बताया कि भले ही इन दोनों गांवों में स्वच्छ पेयजल की सुविधा पहले से उपलब्ध थी, लेकिन अब इसे और व्यापक व विकसित किया जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप दोनों गांवों के 1350 से अधिक घरों को नए पानी के कनेक्शन दिए जाएंगे। इससे पहले से मौजूद जल आपूर्ति योजनाओं पर अतिरिक्त बोझ कम होगा और लोगों को बिना किसी समस्या या रुकावट के पानी मिलना सुनिश्चित होगा।

उन्होंने कहा कि गांव बालियां में 2.17 करोड़ रुपये की लागत से 11 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जा रही है और 200 मीटर गहरे 2 ट्यूबवेल लगाए जा रहे हैं। इसी प्रकार गांव मूलोवाल में 1.52 करोड़ रुपये की लागत से 11 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जा रही है और 150 मीटर गहरे ट्यूबवेल स्थापित किए जा रहे हैं। दोनों गांवों में नई पानी की टंकियां भी निर्मित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि ये दोनों परियोजनाएं एक वर्ष के भीतर पूर्ण की जाएंगी।

इस अवसर पर दोनों हस्तियों ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों को अच्छी शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और मजबूत बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। जहां लोगों को प्रशासनिक सेवाएं उनके दरवाजे पर पहुंचाई जा रही हैं, वहीं हर प्रकार की बुनियादी सुविधाएं भी उनके क्षेत्रों में मुहैया करवाई जा रही हैं।
 
 

Advertisement

Latest

नंदीश बंसल ने ‘खेडां वतन पंजाब दियां 2026’ में ताइक्वांडो में जीता स्वर्ण पदक
गैंगस्टरां ते वार का 276वां दिन: पंजाब पुलिस ने 468 ठिकानों पर की छापेमारी; 181 काबू
14 हज़ार किलोमीटर पाइपलाइन बिछाकर 80 प्रतिशत खेतों तक नहरी पानी पहुंचाया-भगवंत सिंह मान
पंजाब में नहरी पानी का उपयोग 26 प्रतिशत से बढ़कर 80 प्रतिशत हुआ, सिंचाई का रकबा 61 लाख एकड़ तक पहुंचा: बरिंदर कुमार गोयल
भारत में संस्थाओं की विश्वसनीयता गंभीर संकट में, लोगों को ‘निर्वाचित तानाशाही’ की ओर धकेला जा रहा है: अमन अरोड़ा ने चुनाव आयोग की स्वायत्तता के मुद्दे पर केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की