गैंगस्टरां ते वार का 263वां दिन: पंजाब पुलिस ने 568 स्थानों पर की छापेमारी; 218 काबू

गैंगस्टरां ते वार का 263वां दिन: पंजाब पुलिस ने 568 स्थानों पर की छापेमारी; 218 काबू

चंडीगढ़, 10 अक्टूबर:

राज्य में चल रहे अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 263वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित और मैप किए गए 568 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग है। इस अभियान की शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), पंजाब गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ), पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं।

263वें दिन पुलिस टीमों ने 218 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान शुरू होने के बाद से अब तक गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या 77,534 हो गई है।

इसके अलावा, 175 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान आठ भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से रिपोर्ट कर सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों के बारे में भी सूचना दे सकते हैं।

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के विरुद्ध अपना अभियान ‘युद्ध नशों  विरुद्ध’ 588वें दिन भी जारी रखा। इस दौरान 104 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से 563 ग्राम हेरोइन, 202 किलोग्राम भुक्की, 1,145 नशीली गोलियां और 7,500 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही, केवल 588 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या 83,936 तक पहुंच गई है।
नशा मुक्ति अभियान के हिस्से के रूप में पंजाब पुलिस ने आज 22 व्यक्तियों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास उपचार करवाने के लिए प्रेरित किया।