‘मुख्यमंत्री रोशन पंजाब योजना’ के तहत पंजाब के लगभग 13,000 गांवों को सोलर एलईडी लाइटों से रोशन किया जाएगा : अमन अरोड़ा

‘मुख्यमंत्री रोशन पंजाब योजना’ के तहत पंजाब के लगभग 13,000 गांवों को सोलर एलईडी लाइटों से रोशन किया जाएगा : अमन अरोड़ा

जालंधर, 12 अप्रैल : पंजाब के नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री अमन अरोड़ा ने रविवार को घोषणा की कि पंजाब सरकार 550 करोड़ रुपये की लागत से पूरे राज्य के सभी गांवों को सौर ऊर्जा से चलने वाली एलईडी स्ट्रीट लाइटों से रोशन करने के लिए ‘मुख्यमंत्री रोशन पंजाब योजना’ नाम से एक अनोखी पहल शुरू कर रही है।

 

स्थानीय सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने इस प्रोजेक्ट को गांवों में रोशनी के लिए सबसे बड़ी पहलों में से एक बताया। इसके तहत पूरे पंजाब में 3 लाख से ज्यादा सोलर एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी।

 

श्री अरोड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में कैबिनेट ने शनिवार को गांवों में विश्वसनीय और किफायती लाइटिंग सुनिश्चित करने के लिए इस प्रोग्राम को मंजूरी दी है।

 

उन्होंने कहा कि सोलर स्ट्रीट लाइटों को शून्य बिजली लागत, विश्वसनीयता और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए उपयुक्त होने के कारण प्राथमिकता दी जा रही है। यह प्रोजेक्ट पंजाब एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी ( पेडा़) द्वारा लागू किया जाएगा। लाइटें जून 2026 से अक्तूबर 2026 के बीच चरणबद्ध तरीके से लगाई जाएंगी।

योजना के संशोधित फंडिंग पैटर्न का पालन किया जाएगा, जिसमें राज्य सरकार द्वारा 70 प्रतिशत और ग्राम पंचायतों द्वारा 30 प्रतिशत योगदान दिया जाएगा।

इस पहल की महत्वता पर प्रकाश डालते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पिछले 70 वर्षों में गांवों में केवल 1.14 लाख स्ट्रीट लाइट्स लगाई गईं, जिनमें से कई अब खराब हो चुकी हैं। नई योजना के तहत सभी लाइट्स सात वर्षों के वार्षिक रख-रखाव अनुबंध के साथ लगाई जाएंगी, जिसके तहत खराब होने की स्थिति में उन्हें तीन दिनों के अंदर बदलना सुनिश्चित किया जाएगा।

 

इस सिस्टम में हर लाइट की जियो-टैगिंग, एक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से केंद्रीकृत निगरानी और शिकायतें दर्ज करने के लिए एक आई.वी.आर. हेल्पलाइन शामिल होगी।

 

श्री अरोड़ा ने कहा कि इस पहल से सुरक्षा बढ़ेगी, खासकर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन स्तर बेहतर होगा। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार राज्य में ग्रीन एनर्जी उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए कई सोलर प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रही है।

 

इस योजना को क्रांतिकारी बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे न केवल सुरक्षा में वृद्धि होगी बल्कि पूरे राज्य के गांवों में आर्थिक गतिविधियां भी मजबूत होंगी।

 

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब कैबिनेट अपनी बैठकों में लोक-हितैषी नीतियों और पहलकों को लगातार प्राथमिकता देती है, जिसमें मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना, मुफ्त बिजली, मांवां-धीया सत्कार योजना, पंजाब में 9000 से अधिक स्टेडियमों का निर्माण और मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान की सोच के अनुसार रंगला पंजाब बनाने के लिए कई अन्य योजनाएं शामिल है।

 

उन्होंने बताया कि ‘मुख्यमंत्री रोशन पंजाब योजना’ के तहत ग्राम पंचायतों पर वित्तीय बोझ काफी हद तक कम किया गया है। पहले पंचायतों को स्ट्रीट लाइट्स लगाने के लिए 70 प्रतिशत खर्च सहन करना पड़ता था, लेकिन अब राज्य सरकार 70 प्रतिशत खर्च सहन करेगी जबकि पंचायतों का योगदान केवल 30 प्रतिशत होगा।

 

इस मौके पर 'आप' नेता आत्म प्रकाश बबलू और तरुणदीप सिंह भी मौजूद थे। 

Advertisement

Latest

राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब' में आयोजित सेहत कैंप के द्वारा सदस्यों और स्टाफ के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की पहल
मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक धालीवाल द्वारा शायर एस. प्रशोतम की रचित बैसाखी को समर्पित ऑडियो नज़्म और पोस्टर जारी
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा बी . आर . अंबेडकर के जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि
‘मुख्यमंत्री रोशन पंजाब योजना’ के तहत पंजाब के लगभग 13,000 गांवों को सोलर एलईडी लाइटों से रोशन किया जाएगा : अमन अरोड़ा
बठिंडा के तलवंडी साबो में बड़ा प्रशासनिक सुधार, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक ही छत के नीचे रजिस्ट्री से लेकर रिकॉर्ड रूम तक की सुविधाओं से लैस आधुनिक उप-मंडलीय परिसर लोगों को किया समर्पित