पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा प्रसिद्ध गायिका आशा भोंसले के निधन पर गहरा दुख व्यक्त

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा प्रसिद्ध गायिका आशा भोंसले के निधन पर गहरा दुख व्यक्त

चंडीगढ़, 12 अप्रैल:- पंजाब विधानसभा के स्पीकर श्री कुलतार सिंह संधवां ने ‘सुरों की मलिका’ आशा भोंसले के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने इस दुख की घड़ी में शोक-संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की।

स्पीकर संधवां ने कहा कि आशा भोंसले की मधुर और विशिष्ट आवाज़ ने कई दशकों तक संगीत प्रेमियों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी है। उनके गीत हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगे और विश्व भर के लोगों को मंत्रमुग्ध करते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि आशा भोंसले के निधन की खबर सुनकर उन्हें गहरा दुख हुआ है और उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

 उन्होंने प्रार्थना की कि ईश्वर इस अपूरणीय क्षति को सहने के लिए दुखी परिवार को शक्ति और साहस प्रदान करें।
----------

Advertisement

Latest

राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब' में आयोजित सेहत कैंप के द्वारा सदस्यों और स्टाफ के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की पहल
मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक धालीवाल द्वारा शायर एस. प्रशोतम की रचित बैसाखी को समर्पित ऑडियो नज़्म और पोस्टर जारी
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा बी . आर . अंबेडकर के जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि
‘मुख्यमंत्री रोशन पंजाब योजना’ के तहत पंजाब के लगभग 13,000 गांवों को सोलर एलईडी लाइटों से रोशन किया जाएगा : अमन अरोड़ा
बठिंडा के तलवंडी साबो में बड़ा प्रशासनिक सुधार, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक ही छत के नीचे रजिस्ट्री से लेकर रिकॉर्ड रूम तक की सुविधाओं से लैस आधुनिक उप-मंडलीय परिसर लोगों को किया समर्पित