सरकार का उद्देश्य प्रत्येक जरूरतमंद परिवार तक सरकारी सुविधाएं पहुंचाना : डॉ. रवजोत सिंह

सरकार का उद्देश्य प्रत्येक जरूरतमंद परिवार तक सरकारी सुविधाएं पहुंचाना : डॉ. रवजोत सिंह

होशियारपुर, 1 अगस्त। कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने आज शामचौरासी विधानसभा क्षेत्र के गांव बूरे राजपूतां में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम के दौरान 'मुख्यमंत्री मेरी रसोई योजना' के अंतर्गत जरूरतमंद परिवारों को स्मार्ट कार्ड और राशन किट वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने गांव वासियों की समस्याएं भी सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनका शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में जनकल्याण के लिए ऐतिहासिक फैसले ले रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक जरूरतमंद परिवार तक सरकारी सुविधाएं पहुंचाना है, ताकि कोई भी व्यक्ति स्वयं को असहाय या उपेक्षित महसूस न करे। उन्होंने कहा कि 'मुख्यमंत्री मेरी रसोई योजना' आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए एक बड़ा सहारा साबित हो रही है और इसके माध्यम से हजारों परिवारों को राहत मिल रही है।
डॉ. रवजोत सिंह ने पंजाब सरकार तथा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की जनहितैषी नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बिजली, पानी और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्रों में सरकार लगातार जनहित में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि शामचौरासी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है और लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि 'लोक मिलनी' कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों की समस्याओं को उनके घर के निकट सुनकर उनका समाधान करना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी तथा लोगों की प्रत्येक मांग को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी महिला विंग की शामचौरासी हलका प्रभारी रजवंत कौर धामी, सरपंच रविंदर कौर सहित बड़ी संख्या में गांव वासी उपस्थित थे। 

Advertisement

Latest

सरकार का उद्देश्य प्रत्येक जरूरतमंद परिवार तक सरकारी सुविधाएं पहुंचाना : डॉ. रवजोत सिंह
विश्व फेफड़ा कैंसर दिवस के अवसर पर भगवंत मान सरकार ने मुफ्त कैंसर उपचार और रोकथाम के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई
'युद्ध नशों विरुद्ध' के 17 महीने: 3472 किलोग्राम हेरोइन सहित 75 हजार से अधिक नशा तस्कर गिरफ्तार
भगवंत मान सरकार प्राइवेट स्कूलों की फीस को स्थायी रूप से विनियमित करने के लिए मानसून सत्र के दौरान विधान सभा में लाएगी बिल
नवांशहर में जन्मी 27 सप्ताह की बच्ची ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत मिली 50 दिनों की विशेष एनआईसीयू देखभाल के बाद मौत को दी मात