गैंगस्टरां ते वार का 192वाँ दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 594 स्थानों पर छापेमारी; 365 गिरफ्तार

गैंगस्टरां ते वार का 192वाँ दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 594 स्थानों पर छापेमारी; 365 गिरफ्तार


चंडीगढ़, 31 जुलाई:

प्रदेश में चल रहे अभियान 'गैंगस्टरां ते वार' के 192वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्य भर में गैंगस्टरों के साथियों के पहचाने गए और मैप किए गए 594 स्थानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि 'गैंगस्टरां ते वार' – पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग, जो 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (DGP) पंजाब गौरव यादव द्वारा शुरू की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष कार्रवाइयाँ कर रही हैं।

192वें दिन, पुलिस टीमों ने तीन हथियारों सहित 365 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत के बाद कुल गिरफ्तारियाँ 54,879 हो गईं।

इसके अलावा 214 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 2 फरार अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

लोग, एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से रिपोर्ट कर सकते हैं और अपराध तथा आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना भी दे सकते हैं।

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपने अभियान "युद्ध नशेयां विरुद्ध" को 517वें दिन भी जारी रखते हुए आज 81 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 420 ग्राम हेरोइन, 5 किलो भुक्की, 6078 नशीली गोलियाँ और 6460 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही केवल 517 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 75,025 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के हिस्से के रूप में, पंजाब पुलिस ने आज 23 व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास उपचार कराने के लिए राजी किया है।  

Advertisement

Latest

गैंगस्टरां ते वार का 192वाँ दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 594 स्थानों पर छापेमारी; 365 गिरफ्तार
अमृतसर में पुलिस चौकी चमियारी पर हुए हमले में शामिल नाबालिग सहित चार आरोपी गिरफ्तार
मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने पंजाब की 'युद्ध नशेयां विरुद्ध' मुहिम को दिया प्रोत्साहन; दूसरे बैच के लिए आवेदन अगस्त की शुरुआत में खुलेंगे
ओटीएस-2025 को मिला शानदार प्रतिसाद; अब तक 167.23 करोड़ रुपये जमा और 534.54 करोड़ रुपये की राहत प्रदान की गई: हरपाल सिंह चीमा
पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पंजाब में घरेलू एवं सजावटी पेंटों को लेड मुक्त बनाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए