आम आदमी पार्टी की सरकार ने मेडिकल कॉलेज के निर्माण को अमली जामा पहनाया : ब्रम शंकर जिंपा
By NIRPAKH POST
On
होशियारपुर, 28 नवंबर: विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद की ओर से होशियारपुर मेडिकल कॉलेज के भूमि पूजन को लेकर उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि पूर्व मंत्री तथ्यों की पूरी जानकारी के बिना बयानबाजी कर रहे हैं और लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज का प्रोजेक्ट पहले लगभग 550 करोड़ रुपए का था, जिसे अब करीब 274.50 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया जा रहा है। इसका मुख्य कारण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल को अलग-अलग जगहों पर बनाने की बजाय एक ही कैंपस में स्थापित करने का फैसला है।
विधायक जिंपा ने स्पष्ट किया कि पहले मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के लिए अलग-अलग स्थान निर्धारित किए गए थे, जिनके बीच करीब 10 किलोमीटर की दूरी थी। अब दोनों संस्थानों को एक ही कैंपस में स्थापित किया जा रहा है। इससे न सिर्फ प्रोजेक्ट की लागत में बड़ी कमी आई है, बल्कि छात्रों, मरीजों और मेडिकल स्टाफ को भी बड़ी सुविधा मिलेगी। मेडिकल छात्रों को पढ़ाई और अस्पताल में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के लिए अलग-अलग जगहों पर जाने की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी।
विधायक जिंपा ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के लिए पहले चरण में करीब 41 करोड़ 66 लाख 66 हजार 666 रुपए जारी किए गए हैं। इसमें पंजाब सरकार द्वारा अपने हिस्से के 16 करोड़ 66 लाख 66 हजार 666 रुपए भी जारी किए जा चुके हैं। ऐसे में यह कहना कि इस प्रोजेक्ट में पंजाब सरकार का कोई योगदान नहीं है, पूरी तरह तथ्यों के विपरीत है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के बारे में किसी भी तरह की टिप्पणी करने से पहले राजनीतिक नेताओं को प्रोजेक्ट से संबंधित तथ्यों और सरकारी रिकॉर्ड की जानकारी हासिल करनी चाहिए।
विधायक जिंपा ने कहा कि पिछली सरकारों ने मेडिकल कॉलेज के नाम पर सिर्फ दावे किए और अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम किया, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी की सरकार ने इस प्रोजेक्ट को गंभीरता से लेते हुए सारी रुकावटें दूर कीं और अब भूमि पूजन करके इसके निर्माण कार्य की शुरुआत करवाई है। उन्होंने पूर्व मंत्री को उनके राजनीतिक कार्यकाल की याद दिलाते हुए कहा कि वे साल 2007 से 2011 तक पंजाब सरकार में मेडिकल शिक्षा मंत्री रहे हैं। इसके अलावा साल 2012 से 2017 तक भी उनका सरकार में अहम राजनीतिक प्रभाव रहा। विधायक ने सवाल किया कि अपने इन कार्यकालों के दौरान वे होशियारपुर में मेडिकल कॉलेज नहीं बनवा सके। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें इस दिशा में कोई ठोस उपलब्धि हासिल नहीं कर सकी तो अब मौजूदा सरकार द्वारा किए जा रहे कामों पर सवाल उठाना अपनी नाकामियों को छिपाने की कोशिश है। विधायक जिंपा ने कहा कि भाजपा को आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्य चुनावों के मद्देनजर हजम नहीं हो रहे। होशियारपुर में मेडिकल कॉलेज का निर्माण इलाके के लोगों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इससे न सिर्फ स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार होगा, बल्कि मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में भी नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने लोगों से किए वादे पूरे करने के साथ-साथ कई ऐसी लोक-पक्षी योजनाएं भी लागू की हैं, जो चुनाव घोषणा पत्र का हिस्सा तक नहीं थीं। सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और लोक कल्याण के क्षेत्र में ऐसे काम किए हैं, जो पिछली सरकारें नहीं कर सकी।
विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की लोक-पक्षी नीतियों और विकास कार्यों से विरोधी पार्टियां बौखलाई हुई हैं। पंजाब के लोग सरकार के कामकाज को देख रहे हैं और आने वाली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी पहले से भी बड़े बहुमत के साथ फिर से सरकार बनाएगी।